भाजपा जालंधर (शहरी) के मंडलों एवं मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा, एडवोकेट आरके भल्ला समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 30 Nov 2020

rk bhalla

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन और भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, सह प्रभारी जवाहर खुराना, के साथ विचार विमर्श कर भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा भाजपा जालंधर शहरी के सभी 13 मंडलों एवं मोर्चा के प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए।

इसमें मंडल नंबर-1 का प्रभारी अजय चोपड़ा और सह प्रभारी अर्जुन खुराना, मंडल नंबर-2 में अनिल काला प्रभारी, नरेश गुलाटी सह प्रभारी, मंडल नंबर -3 विवेक खन्ना प्रभारी, प्रवीण हांडा पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रभारी, मंडल नंबर -4 प्रदीप खुल्लर प्रभारी, राकेश विज सह प्रभारी, मंडल नंबर- 5 अमित सिंह संधा प्रभारी, मनजीत पांडे सह प्रभारी, मंडल नंबर- 6 दविंदर कालिया प्रभारी, रितेश मनु सह प्रभारी, मंडल नंबर- 7 जोली बेदी प्रभारी, भगत मनोहर लाल सह प्रभारी बनाए गए हैं।

इसी तरह मंडल नंबर- 8 राजेश जैन प्रभारी, यशपाल गुप्ता सह प्रभारी, मंडल नंबर- 9 मनीष विज प्रभारी, नरेश शर्मा सह प्रभारी, मंडल नंबर- 10 वरुण कंबोज प्रभारी, संदीप भगत सह प्रभारी, मंडल नंबर- 11 राजीव ठाकुर प्रभारी, मुकेश वालिया सह प्रभारी, मंडल नंबर -12 इंदु अग्रवाल प्रभारी, राजेश कपूर सह प्रभारी, मंडल नंबर -13 अरुण खुराना प्रभारी, सतपाल बठला सह प्रभारी बनाए गए हैं।

मोर्चों एवं सेल के प्रभारी नियुक्त किए गए

इसी के साही सभी मोर्चों एवं सेल के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें महिला मोर्चा सुखजिंदर कौर मुल्तानी, युवा मोर्चा रॉक्सी उप्पल, बीसी मोर्चा, जगमोहन वर्मा, एससी मोर्चा दीपक तेलु, और लीगल सेल का प्रभारी आरके भल्ला, एवं मेडिकल सेल का प्रभारी बृजेश शर्मा को नियुक्त किया गया।

सुशील शर्मा ने नवनियुक्त सभी प्रभारी और सह प्रभारियों से कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं, उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाएं। सुशील शर्मा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों से कहा कि 2022 के चुनाव नजदीक हैं, चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *