Punjab News: Restaurant में भर पेट खाया खाना, बिल मांगने पर दिखाई पिस्टल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब के जलालाबाद में एक रेस्टोरेंट में कुछ आरोपी खाने का बिल दिए बिना फरार हो गए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पिस्टल दिखाकर डराना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: जानें भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा छात्र विदेश पढ़ने जाते हैं? चौंक जाएंगे

जानकारी के अनुसार जलालाबाद के डीएवी कॉलेज रोड (DAV College Road) पर शगुन रेस्टोरेंट स्थित है। रेस्टारेंट में कुछ लोग खाने आए, लेकिन वह बिल दिए बिना ही वहां से भाग गए। भागे हुए लोगों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद चुकी हैं।

स्टारेंट संचालक ने बताया कि…

बता दें कि रेस्टारेंट संचालक संजीव चुघ ने बताया कि उनके रेस्टारेंट में करीब 6 लोग आए थे। वह टेंपरेरी नंबर की स्विफट में सवार होकर आए थे। वह काफी समय तक रेस्टारेंट बैठे रहे और ऑर्डर करते रहे। उनका टोटल बिल 1050 बना था। जब उनसे पैसे भरने की मांग की गई तो वह रफूचक्कर हो गए।

Punjab Food Bill Demand Showed Pistol
Punjab Food Bill Demand Showed Pistol

उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो, उनकी गांड़ी शहीद ऊधम सिंह चौंक के पास रुकी तब उनसे बिल न देने के बारे में पूछा गया। इस मामले में आरोपियों ने पहले गाली-गलौच की फिर उन लोगों द्वारा उन्हें पिस्टल से डराया गया।

Punjab News
Punjab News

मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जब लिखित शिकायत आएगी तब ही कार्रवाई की जा सकेगी।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *