भारत में एक साथ दो कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, PM मोदी और WHO ने दी बधाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 03 Jan 2021

भारत में एक साथ दो कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, PM मोदी और WHO ने दी बधाई

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ भारत को कोरोना वैक्सीन को लेकर चल रहा लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में वैक्सीन की मंजूरी को एक हथियार का काम करेगी। डीसीजीआई की ओर से वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए कहा, बधाई भारत।

नए साल की शुरुआत से ही कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार खुशखबरी मिल रही है। एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिश के बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को भारत में इमर्जेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। इसके अलावा जायडस कैडिला की वैक्सीन ‘जाइकोव-डी’ को तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के लिए मंजूरी मिल गई है।

पीएम मोदी ने कहा- भारतीयों के लिए गर्व का दिन

दोनों वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा- ‘DCGI ने सीरम इंस्टिट्यूट के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। भारत को बधाई। हमारे सभी मेहनती वैज्ञानिकों और इनोवेटर्स को बधाई।’

पीएम मोदी ने किया आत्मनिर्भर भारत का जिक्र

पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन को आत्मनिर्भर भारत के साथ जोड़ते हुए कहा, ‘देश के नागरिकों के लिए गर्व की बात है कि जिन दोनों वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिली है उनका निर्माण भारत में ही हुआ है। यह दिखाता है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की मुहिम में हमारे देश के वैज्ञानिक कितनी मेहनत कर रहे हैं।’

WHO ने भी किया स्वागत

भारत में कोरोना वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इसका स्वागत किया है। WHO के साउथ ईस्ट एशिया रीजन की रीजनल डायरेक्टर डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा- विश्व स्वास्थ्य संगठन कोविड-19 वैक्सीन्स के इमर्जेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने के भारत के निर्णय का स्वागत करता है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *