Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के रिटायर इंजीनियर ने किया सुसाइड, फाइनैंसर मनजिंदर सिक्का के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के रिटायर जेई (JE) जोगिंदर पाल (Joginder Pal) ने कुछ फाइनेंसरों (Financier) से तंग आकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

यह भी पढ़ें: जानें भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा छात्र विदेश पढ़ने जाते हैं? चौंक जाएंगे

इसे लेकर थाना जीआरपी (GRP) की पुलिस ने कांग्रेस (Congress) के नेता श्रीकंठ जज (Neelkanth Juj), फाइनेंसर मनजिंदर सिक्का (Manjinder Sikka), आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के रिटायर इंजीनियर ने किया सुसाइड, फाइनैंसर मनजिंदर सिक्का के खिलाफ FIR दर्ज

रिटायर्ड जेई ने सुसाइड कर लिया

मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर रेलवे स्टेशन पर यॉर्ड से शंटिंग के लिए एक एक मालगाड़ी निकली थी। उसी के आगे लेट कर रिटायर्ड जेई ने सुसाइड कर लिया। हालांकि मालगाड़ी तेज नहीं थी, मगर फिर भी जोगिंदर के पेट पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई

घटना की सूचना मिलते ही थाना जीआरपी की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। क्राइम सीन से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए जोगिंदर के बेटे के बयान दर्ज किए थे। परिवार का आरोप है कि उधारी के पैसों को लेकर आरोपी व्यक्ति पिता को तंग कर रहे थे।

Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के रिटायर इंजीनियर ने किया सुसाइड, फाइनैंसर मनजिंदर सिक्का के खिलाफ FIR दर्ज

कमल विहार के रहने वाले जोगिंदर के बेटे अमित चौधरी के बयानों पर पुलिस ने कांग्रेस नेता जज सहित मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार, सोहन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमित चौधरी ने पुलिस से कहा कि, पिता ने पैसे लौटा दिए थे, मगर उक्त लोग पिता पर और पैसे देने का दबाव बना रहे थे। इसी से तंग आकर जोगिंदर ने आत्महत्या की।

पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई

थाना GRP के SHO फलविंदर सिंह के कहा कि, पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई की गई है। परिवार का आरोप है कि पैसे वापस देने के बाद भी उक्त लोग जोगिंदर का चेक वापस नहीं कर रहे थे और चेक को बैंक में लगाने की धमकियां दे रहे थे। इसी के चलते वह काफी परेशान रह रहा था। जोगिंदर पाल मार्च में जेई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जोगिंदर पाल की आत्महत्या के बारे में पता चलने पर थाना जीआरपी में कई कांग्रेस नेता पहुंचे।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *