Weather Update: पंजाब समेत कई राज्यों में आज बारिश का अनुमान, पहाड़ी राज्यों में अलर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update Today: देश में चल रहे मानसून (Monsoon)के बीच कई प्रदेशों में भयंकर गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मानसून की बारिश के बीच एक बार फिर लोग तेज धूप से बेहाल हो रहे हैं। बारिश (Rain) के बाद उमस वाली गर्मी बनी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने आज कई प्रदेशों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार बारिश के बाद इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना जताई है।

weather
weather

उत्तराखंड की क्या है स्थिति

उत्तराखंड में मानसून की बारिश फिर जोर पकड़ सकती है। कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के दौरान कई राज्यों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसमें कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

Weather Update
Weather Update

मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 18 और 19 जुलाई को कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। फिर 18-20 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में बारिश होगी। इसके लिए IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।

बिहार-UP में बारिश

मौसम विभाग ने आज दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आरडब्ल्यूएफसी दिल्ली के अनुसार, येलो अलर्ट जारी किया गया है और आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

weather update
weather update

वहीं, बात करें उत्तर प्रदेश की तो शुक्रवार (19 जुलाई) से यहां का मौसम बदलेगा और 35 जिलों में बरसात का दौर फिर शुरू होगा। लखनऊ के आसपास और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार है।

बिहार में बारिश पर लगा ब्रेक

बिहार में बारिश की रफ्तार थम गई है। धूप निकलने से तापमान में भी वृद्धि हुई है। हालाकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि आज राजधानी समेत कई भागों में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *