किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष, कॉन्ट्रेक्ट खेती कोई नई नहीं है : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

yogi adityanath

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में किसानों के हितों में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने कृषि बिल पर विपक्षी दलों के हल्ला मचाने पर सवाल खड़े किये और कहा किसानों को गुमराह मत करें। किसानों का हित हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है। हमने औरों की तरह चीनी मिलें बन्द नहीं कीं बल्कि चलाई हैं।

हमने गेहूं, धान और गन्ने का रिकॉर्ड भुगतान किया है। वह भी समय से पूरी पारदर्शिता के साथ। इसके बाद भी हम किसान विरोधी? यह कहाँ का अर्थशास्त्र है? तथ्यों और तर्कों के साथ यह सीधा सवाल मुख्यमंत्री ने विपक्ष से पूछा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय बजट 2021-22 के प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान किसानों के हक में किए गए तमाम कार्यों का विस्तार से जिक्र किया।

कॉन्ट्रेक्ट खेती कोई नई नहीं है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट खेती कोई नई नहीं है। बैद्यनाथ कम्पनी कब से यह कर रही है। यह तो किसानों की आय बढ़ाने का साधन है। आप किसानों को गुमराह मत कीजिये। यह किसानों के साथ अन्याय है। मण्डियों को ई-नाम से जोड़ा जा रहा है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हमने कैबिनेट की पहली बैठक तब तक नहीं की जब तक कि किसानों का कर्जा माफ करने की पूरी नीति नहीं बना ली।

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। मंडिया भी चलेंगी और मुक्त बाजार में भी किसानों की उपज बिकेगी। एमएसपी से अधिक जहां मिले किसान बेचे। 19 मार्च 2021 तक हमने 125261.48 करोड़ का भुगतान किसानों को किया है। चीनी मिलें जून तक चलीं। कोविडकाल में 119 चीनी मिलें चलीं। 98.5 फीसदी गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है। 10757 करोड़ यानी करंट सत्र में 52 फीसदी भुगतान हो चुका है।

हर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र बनाये

यह हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता का परिचायक है। हमने चीनी मिलें बन्द नहीं कीं बल्कि चलाई हैं। और हम किसान विरोधी? यह कहाँ का अर्थशास्त्र है? जबकि प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी फसल का ऑनलाइन भुगतान किया। धान क्रय केंद्रों पर 66 लाख मीट्रिक टन खरीद अब तक हो चुकी है। और सीधे किसान के खाते में उनकी फसल का भुगतान हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कृषि उपज बढ़ाने के लिए हर जिले में कम से कम एक कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित कराने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमने किसान को तकनीक से जोड़ा। खेती के विविधीकरण का प्रयास किया। सिंचाई के लिए मुफ्त पानी की व्यवस्था भी की है। खाद्य प्रसंस्करण के लिए प्रावधान किये गए हैं। नाबार्ड से रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। यह सब बजटीय प्रावधान किसानों के लिए है। मुख्यमंत्री ने पीएम किसान सम्मान योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रदेश के 2 करोड़ 42 लाख किसान इससे लाभान्वित हैं। कृषक दुर्घटना बीमा का दायरा बढ़ाया गया। बटाईदार और उसका परिवार भी इससे लाभान्वित हो सकेगा।

इन्हें मिला आवास

मुख्यमंत्री ने मुसहर जाति को भूमि का पट्टा दिए जाने का भी सदन में उल्लेख किया और कहा सरकार ने इन्हें आवास दिए, जिससे इनका जीवन सरल हुआ। वनटांगिया समुदाय को बिजली पानी, पेंशन, स्कूल कुछ नहीं मिलता था। 2007-08 में केंद्र सरकार ने कानून भी बनाया लेकिन राज्य ने लागू नहीं किया गया।

हमने वर्ष 2017-18 में यह बीड़ा उठाया। तो उनके चेहरे खिल उठे। क्यों नहीं पिछली सरकारों के एजेंडे में ये समुदाय रहे? थारू समाज के लोग बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत में बदहाल थे। हमने उन्हें सम्मान दिया। उनके जीवन को सरल बनाने की दिशा में काम किया। अब कोल समुदाय के लिए भी मुख्यमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

दैत्य चला रहे हैं पंजाब का सिस्टम, लोगों को नोच-नोच कर खा रहे हैं, देखें Video

https://youtu.be/zxMC5UOIiHQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *