
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर जिले से बड़ी खबर है। जालंधर के नकोदर में पंजाब पुलिस के एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस का यह एएसआई एक झगड़े को लेकर 20 हजार रुपए की मांग की थी, जिसे मौके पर 5,000 रुपए रिश्वत के साथ विजीलैंस ने दबोच लिया है।
जानकारी के मुताबिक नकोदर के देहात थाने में तैनात एक एएसआई को 5 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने काबू किया है। आरोप है कि एएसआई ने लड़ाई झगड़े के केस को कमजोर करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी। मामले की जानकारी मिलने पर विजिलेंस टीम ट्रैप लगा एएसआई को रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस विभाग जल्द ही इस मामले में और खुलासे करेगी।
आपको बता दें कि पंजाब पुलिस के मुलाजिम लगातार रिश्वत के रुपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किए जा रहे हैं। लेकिन पंजाब पुलिस के मुलाजिमों में विजीलैंस का भी खौफ नहीं रह गया है। इसी क्रम में विजीलैंस टीम ने नकोदर के देहात इलाके में छापा मारा।
दैत्य चला रहे हैं पंजाब का सिस्टम, लोगों को नोच-नोच कर खा रहे हैं, देखें Video
https://youtu.be/zxMC5UOIiHQ










