पुलिस वालों की घिनौनी हरकत, हॉस्टल में लड़कियों के कपड़े उतरवाए, करवाया पोल डांस

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

girls hostel

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां की पुलिस ने पहले हॉस्टल में घुसकर कथित रूप से लड़कियों के कपड़े उतरवाए और फिर उन सभी से डांस करवाया। वहीं लड़कियों के अनुसार पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने इस शर्मनाक मामले को विधानसभा में भी उठाया और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना पर बवाल होने के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उच्चस्तरीय जांच की बात कही है और इसकी जांच के लिए चार सदस्यों की एक समिति गठित की है। इस समिति को दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

छात्रावास की लड़कियों ने सुनाई आपबीती

मीडिया में आई खबरों के अनुसार जलगांव में एक छात्रावास की कुछ लड़कियों ने शिकायत की थी कि बाहर के लोगों और पुलिसकर्मियों को जांच के बहाने परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई और कुछ लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती नृत्य कराया गया। मंत्री के यह घोषणा करने से पहले मुनगंटीवार ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को न केवल इस तरह की घटना पर ध्यान देना चाहिए बल्कि कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए।

उन्हें जवाब देते हुए देशमुख ने कहा कि घटना के बारे में सारी जानकारी ली जा रही है। पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि पुलिस के पास घटना की पूरी जानकारी पहले से है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर पुलिस मशीनरी 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जानकारी नहीं ले रही है, तो फिर इस सरकार की जरूरत क्यों है?

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना की वीडियो क्लिप है। उन्होंने कहा कि वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि लड़की को निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया जो एक गंभीर मामला है।

दैत्य चला रहे हैं पंजाब का सिस्टम, लोगों को नोच-नोच कर खा रहे हैं, देखें Video

https://youtu.be/zxMC5UOIiHQ



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *