Punjab News: पंजाब में थार पर नीली बत्ती लगाकर ड्राइवर कर था हुल्लड़बाजी, हुआ तगड़ा चालान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आज भारत नगर चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने एक सफेद रंग की थार (Thar) गाड़ी का चालान काटा। इस गाड़ी के ड्राइवर युवक ने गाड़ी पर लाल और नीले रंग की बत्ती लगा रखी थी। साथ ही इसमें हूटर लगा रखा था, जैसा पुलिस की गाड़ियों में इमरजेंसी में बजता है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस थार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ड्राइवर नीली-लाल बत्ती जलाता और हूटर बजाता चला जा रहा था। इसका वीडियो जब पुलिस उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तो इस पर एक्शन लिया गया।

टोल टैक्स से बचने के लिए

पुलिस को शक है कि आरोपी युवक इलाके में पुलिस रौब और टोल टैक्स से बचने के लिए हूटर और पुलिस की लाइट का इस्तेमाल कर रहा था।

toll tax
toll tax

पुलिस के सीनियर अधिकारियों के आदेश पर गाड़ी को दबोचा आरोपी के पर कार्रवाई के बाद ट्रैफिक ASI रणजोध सिंह ने बताया कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों के आदेश पर सफेद थार कार को लोकेट किया जा रहा था। आज यह कार भारत नगर चौक के पास आई। जब कार चौक पार करने लगी तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

हूटर और पुलिस की लाइट लगाकर घूमता था

पुलिस के अनुसार, आरोपी कार ड्राइवर का नाम कमलजीत सिंह निवासी शिवाजी नगर है। कमलजीत बीती रात नीला झंडा रोड पर थार में हूटर लगाकर चक्कर लगा रहा था। वह पुलिस की नीली लाइट लगाकर गलियों में लोगों पर रौब चलाता था।

Punjab  News
Punjab News

आज पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी ने कई नेताओं और बड़े लोगों से बात करवाकर छूटने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ASI रणजोध सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर इसी तरह एक्शन जारी रहेगा। आज थार का हूटर उतरवा दिया है। नीली-लाल बत्ती आरोपी पहले ही उतार चुका था। उसका चालान कर दिया है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *