
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में आज यानि 5 मई को पेट्रोल के दाम बढ़कर 92.00 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल का दाम 83.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बात करें अगर राजधानी चंडीगढ़ की तो, चंडीगढ़ में डीजल 80.81 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 87.31 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
देश में लगातार पैट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि हो रही है, एसे में पैट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रही है। पंजाब में आज से पैट्रोल 92 रुपए प्रति लीटर बिकना शुरू हो गया है। इसी तरह डीजल का रेट भी बढ़ गया है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा









