Big News : सुगंधा मिश्रा ने बोला झूठ, शादी में 100 से ज्यादा लोग थे मौजूद, होटल प्रबंधकों पर भी FIR

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 471 शब्द|📅 06 May 2021

sugandha mishra 1

डेली संवाद, फगवाड़ा
शादी के कुछ दिन बाद ही सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra)और डॉ. संकेत भोसले (Dr. Sanket Bhosale) बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने 26 अप्रैल को पंजाब के जालंधर में शादी के सात फेरे लिए थे। अब शादी के 9 दिन बाद ही सुगंधा मिश्रा के खिलाफ एफआईआर (FIR against Sugandha Mishra) दर्ज की गई है। इसके साथ ही होटल के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने बताया था कि उनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी लोग शामिल हुए थे, जिनका कोविड टेस्ट भी करवाया गया था। अब खबर आ रही है कि फगवाड़ा में कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल (corona safety protocol) के तहत FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सुगंधा और संकेत भोसले की शादी में पाबंदी से भी ज्यादा भीड़ जुटी थी, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

होटल प्रबंधन के भी खिलाफ केस दर्ज

सुगंधा मिश्रा के अलावा होटल प्रबंधन पर भी केस दर्ज किया गया है और अब ऐक्ट्रेस के साथ-साथ होटल पर भी कार्रवाई होगी। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। खबर है कि जब सुगंधा मिश्रा की शादी का वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो कमीडियन और ऐक्ट्रेस सुगंधा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

क्लब कबाना रिजॉर्ट में हुई शादी, क्वारंटीन में रहे मेहमान

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की शादी जालंधर में फगवाड़ा स्थित क्लब कबाना रिजॉर्ट में हुई थी। शादी में शामिल होने आए सभी मेहमानों को करीब 24 घंटे के लिए क्वारंटीन में रहना पड़ा था। सुगंधा मिश्रा ने शादी में शामिल होने वाले लोगों को लेकर कहा था कि वह कोरोना को लेकर काफी सावधानियां बरत रही हैं और कोरोना के सारे सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो किए जाएंगे। उन्होंने कहा था, ‘हमारे आधे से ज्यादा रिश्तेदार कोरोना की वजह से शादी में शामिल नहीं हो रहे हैं।

मुंबई में केस बढ़ रहे हैं और संकेत की फैमिली में सब मुंबई से हैं। सभी होटेल बंद हैं और शादी में सिर्फ 25 लोगों की ही परमिशन है। तब हमने पंजाब में शादी करने का फैसला किया है। संकेत खुद इस बात का ख्याल रख रहे हैं कि जितने कम लोग हों उतना अच्छा है। उनकी फैमिली में सभी डॉक्टर हैं और वह खुद भी एक डॉक्टर हैं। सगाई से लेकर हल्दी, मेहंदी और संगीत तक सब एक ही दिन होगा। शादी में मेरे ख्याल से 70-80 लोग शामिल होंगे।’

एफआईआर के मुताबिक, 100 से भी ज्यादा जमा थे लोग

एफआईआर में कुछ और ही बात सामने आई है। एफआईआर में सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की प्राइवेट कही जा रही शादी में 100 से भी अधिक लोग शामिल थे, जबकि कोरोना गाइडलाइन और सरकार की तरफ से 40 से भी ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *