पंजाब भाजपा का नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, पढ़ें वजह

Daily Samvad
1 Min Read

Bjp

डेली संवाद, पटियाला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशों पर भाजपा कार्यकर्ता सन्नी हिंगोना को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। इसकी पु्ष्टि भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता ने की है।

प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि पटियाला से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सन्नी हिंगोना काफी दिनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेकर उसका संचालन भी कर रहे थे। उन्हें कई बार इस संबंधी नोटिस भी दिया गया।

जीवन गुप्ता के मुताबिक सन्नी हिंगोना ने पार्टी द्वारा जारी निर्देशों को नजरंदाज़ कर पार्टी विरोधी गतिविधियाँ जारी रखीं। जिसके चलते उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशों पर पार्टी से 6 वर्ष के लिए तत्काल निष्कासित किया जाता है।

पंजाब में कर्फ्यू को लेकर कैप्टन ने कही बड़ी बात, देखें Video

https://youtu.be/2bzRZbtQWfY
























728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *