शर्मनाक : कोरोना संक्रमित युवती के साथ गैंगरेप, होम क्वारंटीन के चलते घर में अकेली थी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
rapeist
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंदौर। इंदौर में चोरी की नीयत से आधी रात में एक घर में घुसे तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर युवती से गैंगरेप किया। युवती कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन थी। बदमाश 50 हजार नकद और दो मोबाइल भी ले गए। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं।

पीड़िता ने एसएसपी राजेश रघुवंशी को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थी। गुरुवार रात 2 बजे उसकी नींद खुली, तो तीन लोग उसके पलंग के पास खड़े थे। बदमाशों ने चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए पैसों और गहनों की मांग की। युवती ने  उन्हें 50 हजार रुपये और दो मोबाइल दे दिए।

इसके बाद तीनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। कोरोना से कमजोरी के कारण युवती उनका विरोध नहीं कर पाई। पीड़िता ने बताया कि उनके हाथ में चाकू और कैंची होने के चलते हत्या के डर से मैं शोर भी नहीं मचा पाई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद भी एक बदमाश सुबह 5 बजे तक उसके घर के बाहर पहरा देता रहा ताकि महिला पुलिस के पास न जा सके। सुबह उजाला होने के बाद भाग निकला।

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को ढूंढने में मुखबिरों की भी मदद ली। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ,जोकि नाबालिग हैं। दोनाें ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों में से एक की पहचान दीपक के तौर पर हुई है, जो युवती के पड़ोस में रहता था। उसने युवती को अकेला देखकर यह योजना बनाई थी। दीपक अभी फरार है। दीपक पर 20 हजार का पहले से ही इनाम है। 2 महीने पहले ही जेल से छूटा था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *