Big Breaking: लुधियाना में कर्फ्यू के दौरान हिंसक झड़प, MLA सिमरजीत सिंह बैंस और अकाली दल के नेताओं में जमकर मारपीट, कइयों की पगड़ियां उतरी, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। यहां लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और यूथ अकाली दल के प्रधान गुरदीप सिंह गोशा व उनके समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों की पगड़ियां भी उतर गई।

जानकारी के मुताबिक लुधियाना के कोट मंगल सिंह इलाके में सडक़ निर्माण कार्य के उद्घाटन को लेकर लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस व यूथ अकाली दल के प्रधान गुरदीप सिंह गोशा व उनके समर्थकों में हिंसक झड़प हो गई। रविवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान यहां उद्घाटन को लेकर कार्यक्रम रखा गया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद उस समय शुरू हुआ जब विधायक सिमरजीत सिंह बैंस कोट मंगल सिंह मेन मार्केट मंदिर वाली गली में सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे थे, तभी वहां यूथ अकाली दल के प्रधान गुरदीप सिंह गोशा भी समर्थकों सहित पहुंच गए तथा बैंस द्वारा सडक़ निर्माण के उद्घाटन को लेकर सवाल खड़े कर दिए जिस पर शुरू हुआ विवाद।

विवाद में गाली गलौज व फिर हिंसक झड़प शुरू हो गई। दोनों गुटों के समर्थक एक दूसरे को ललकारते दिखे और धक्का मुक्की में पगडिय़ां तक उतर गई। इस झड़प के दौरान दोनों गुटों के समर्थक घायल भी हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान इस पूरी घटना की वीडिय़ो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। घटना के समय वहां पुलिस भी दिख रही है लेकिन वह किसी को रोकते नहीं दिख रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *