Big Breaking: पंजाब पुलिस ने दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर दर्ज किया FIR, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

deep sidhu

 

फरीदकोट। दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू के खिलाफ पंजाब के फरीदकोट में कोविड नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले सिद्धू ने जैतो के गांवों में किसान आंदोलन के लिए बैठकें की थी। फरीदकोट पुलिस ने थाना जैतो में सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव उदेकरण में कहा कि उन्हें अपने गांववासियों पर मान है, जिन्होंने उनका संकट की घड़ी में पूरा साथ दिया। उनका उद्देश्य देश के तिरंगे झंडे को नुकसान पहुंचाना नहीं था। उनके लिए देश सबसे पहले हैं। देश से ही हम लोग हैं। सिद्धू ने कहा कि उनका गांव में आने का उद्देश्य लोगों को किसानी संघर्ष के लिए उत्साहित करना है। चुनाव लड़ने का उनका कोई मकसद नहीं है। वह तो बस किसानों को आंदोलन के लिए उत्साहित करना चाहते हैं।

दीप सिद्धू गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से पहले जैसे किसान आंदोलन में जोश था, अब ऐसा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकार भी उनसे बात करने के लिए तैयार थी। लेकिन अब 26 जनवरी की घटना के बाद से आंदोलन को सही रणनीति नहीं मिल पा रही है, जिससे लगता है कि किसान भाई जहां से पहले चले थे। अब भी वहीं हैं।

इससे पहले दीप सिद्धू गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। गांव के लोगों ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। दीपू सिद्धू ने गांव उदेकरण के अलावा गांव चौंतरा, सक्कांवाली, कबरवाला और गांव बधाई का भी दौरा किया। वहीं किसानों से आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ने बीती सुनवाई के दौरान (8 अप्रैल) खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत देने का आग्रह किया था। सिद्धू ने कहा था कि उसे फर्जी तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है। वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत पर आपत्ति जताते हुए उसे मुख्य आरोपी बताया था।

अनारकली बाजार में गुंड़ागर्दी, लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर तलवारों से काटा, देखें VIDEO

https://youtu.be/X0n-34D-5WI



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *