सांसद मनीष तिवारी ने रूपनगर के अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रूपनगर
जिला रूपनगर में कोरोना वायरस की मौजूदगी की स्थिति और प्रशासन द्वारा किए जा रहे बंदोबस्तों का जायजा लेने हेतु श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी द्वारा आज कनाल रेस्ट हाउस, रूपनगर में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरी, एसएसपी डॉ अखिल चौधरी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान के अलावा सिविल सर्जन डॉ दविंदर ढांढा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरी ने बताया कि सांसद मनीष तिवारी द्वारा विशेष तौर पर जिले में कोरोना के फैलाव को रोकने हेतु चलाई जा रही वैक्सीनेशन मुहिम की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। डिप्टी कमिश्नर द्वारा बताया गया कि चाहे वैक्सीनेशन की मुहिम बेरोक तरीके से जारी है, लेकिन मौजूदा समय में वैक्सीन की उपलब्धता कम हो रही है। जिस पर सांसद मनीष तिवारी ने प्रशासन को यह भरोसा दिलाया कि वह सरकार से बातचीत करके इस संबंध में जल्द ही कोई हल निकालेंगे।

खाली पड़े बेडों की जानकारी भी ली गई

इसके अलावा, मनीष तिवारी द्वारा जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में मौजूदा समय में कोविड के मरीजों के ईलाज हेतु बिस्तरों की उपलब्धता बारे और खाली पड़े बेडों की जानकारी भी ली गई। पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ दविंदर ढांढा ने बताया कि अस्पतालों में मौजूदा समय में ऑक्सीजन की सप्लाई संतुष्टिजनक है, लेकिन उन्होंने सांसद मनीष तिवारी के समक्ष यह बिनती भी की कि जिले में अपने ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हेतु सरकार से जरूरी मंजूरी लेने का काम तेजी से किया जाए। सिविल सर्जन ने बताया कि मौजूदा समय में कोरोना वायरस के संदिग्ध केसों को घरों में होम आइसोलेशन में रखा गया है, उनको सेहत विभाग और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा फतेह किट घरों में ही दी जा रही हैं।

मनीष तिवारी ने जिला प्रशासन द्वारा कोविड के फैलाव को रोकने हेतु और संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और भरोसा दिलाया गया कि जिले में ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जाने हेतु और कोविड वेक्सिनेशन की सभी खुराकों को लाने के लिए वह केंद्र सरकार व पंजाब सरकार के साथ उच्च स्तर पर बातचीत करेंगे और इसका जल्द हल निकालेंगे।

अनारकली बाजार में गुंड़ागर्दी, लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर तलवारों से काटा, देखें VIDEO

https://youtu.be/X0n-34D-5WI



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *