पंजाब: सैर कर रहे कपल्स से पिस्तौल की नौक पर लूट का प्रयास, पति ने रोका तो लुटेरों ने मार दी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा। रामपुरा सिटी में गुरुवार देर रात्रि सैर कर रहे दंपति से लूट में असफल रहे लुटेरों ने पुरुष को गोली मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों एवं थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने घायल हरपाल सिंह उर्फ पाला के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना सिटी रामपुरा के इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि गुरुवार देर रात हरपाल सिंह उर्फ पाला अपनी पत्नी के साथ कचरिया मोहल्ला में सैर कर रहा था। अचानक पीछे से दो युवक आए और उन्होंने पाला की पत्नी के कान की बालियां झपटने की कोशिश की। इसी दौरान पाला लुटेरों के साथ भिड़ गया तो लुटेरों ने अपने पिस्तौल से उसकी जांघ पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया और दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने घायल को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार सुबह घायल हरपाल सिंह उर्फ पाला के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट एवं हत्या करने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया

थाना सिटी रामपुरा के इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि घटना के वक्त दोनों आरोपियों में से एक आरोपी ने पिस्तौल से हरपाल पर दो फायर किए थे। चले हुए दोनों कारतूस के खोल को पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की पूरी फुटेज को कब्जे में लिया है। इसमें दोनों आरोपी महिला से लूट का प्रयास कर रहे हैं और महिला का पति लुटेरों से भिड़ रहा है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *