शर्मनाकः जालंधर में चल रहा था हनीट्रैप का गंदा खेल, पुलिस का ASI ही लड़कियों को भेज कर पैसों वालों को फांसता था, फिर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। पुलिस के एक एएसआई और कांस्टेबल मिलकर लोगों को ठगने के लिए हनी ट्रैप जैसे घिनौनी हरकतें करवाते थे। इसकी शिकायत हनी ट्रैप में फंसे युवक ने जब पुलिस कमिश्नर से की तो एएसआई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक उक्त एएसआई और कांस्टेबल ने हनी ट्रैप गैंग की लड़की को मदद के बहाने एक व्यक्ति के पास भेजा और फिर फर्जी रेड कर दी। बाद में उसे छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगे। उसे शक हुआ तो सीनियर अफसरों को शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने जंडियाला पुलिस चौकी के ASI कश्मीर लाल, कांस्टेबल परमजीत सिंह समेत 5 लोगों पर साजिश रच फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी व साजिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इनमें कांस्टेबल परमजीत सिंह को छोड़ बाकी चार आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं।

लड़की ने मदद मांगी

नकोदर के हरजिंदर सिंह ने बताया कि जब वह जालंधर के बस स्टैंड पर था तो एक लड़की की कॉल आई। उसने कहा कि उसकी मां सख्त बीमार है। रुपए न होने की वजह से वो दवाई का इंतजाम नहीं कर पा रही है। अगर इस वक्त मेरी मदद कर दो तो बड़ी मेहरबानी होगी। हरजिंदर ने कहा कि वो जालंधर बस स्टैंड से नकोदर आ रहा है। लांबड़ा बस स्टैंड पहुंचकर वो मदद कर देगा।

जब वह बस स्टैंड लांबड़ा पहुंचा तो लड़की की कॉल आने पर उसने वहीं अपनी कार रोक ली। लड़की उसकी कार की अगली सीट पर बैठ गई। उसने लड़की को 2 हजार रुपए दे दिए। जैसे ही लड़की नीचे उतरने लगी तो अचानक एक कार (PB07AU-2913) उसकी कार के आगे आकर रुकी। उसमें से दो पुलिस वाले वर्दी में और एक सादे कपड़ों में बाहर निकले। इतनी देर में एक काले रंग की एक्टिवा पर औरत भी वहां आ गई।

ब्लैकमेल कर 2.50 लाख मांगे

इन सबने उसकी कार को घेर लिया। फिर उसे ड्राइवर वाली सीट से जबरन उतारकर अपनी कार में बिठा लिया। उससे कार की चाबी भी छीन ली। उससे 2 हजार रुपए लेने वाली लड़की, एक्टिवा पर आई औरत व सादे कपड़े वाला आदमी भी उसी कार में बैठ गए। सोची-समझी साजिश के तहत वो दोनों कारों को एक किलोमीटर दूर लुहारा गेट तक ले गए। वहां कारें रोक उसका पर्स व मोबाइल ले लिया। पर्स में करीब 10 हजार रुपए थे।

इसके बाद उसे पुलिस वर्दी वाले व्यक्तियों ने धमकाते हुए कहा कि अगर उन्हें 10 लाख रुपए न दिए तो उस पर लड़की से छेड़छाड़ का केस दर्ज कर देंगे। इससे वो बुरी तरह से डर गया। हरजिंदर ने मिन्नतें की कि उसके पास 10 लाख रुपए नहीं हैं। किसी तरह सौदा 2.50 लाख में तय हो गया। रुपए के बदले उन्होंने 1 लाख व डेढ़ लाख के दो चैक ले लिए। इसके बाद उसे कार की चाबी व मोबाइल लौटा दिया। फिर उसे धमकाया कि अगर किसी को इसके बारे में बताया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर देंगे। इसके कुछ समय बाद पुलिस वाले फोन करने लगे कि उन्हें चैक नहीं बल्कि ढ़ाई लाख रुपए कैश चाहिए।

ये है ठग गैंग

इसकी जांच हुई तो पता चला कि इस हनीट्रैप गैंग में जंडियाला पुलिस चौकी का ASI कश्मीरी लाल व हवलदार परमजीत सिंह शामिल हैं। सादे कपड़े में आया आरोपी जंडियाला में मोटर मैकेनिक का काम करने वाला रवि नाहर है। कार में बैठने वाली लड़की प्रभजोत कौर है जबकि एक्टिवा पर आई महिला गुरविंदर कौर है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *