इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप में ‘साइको-सोशल स्किल्स’ विषय पर वर्चुअल वर्कशॉप का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कोविड-19 की स्थितियों से उचित रूप से निपटने तथा विद्यार्थियों में अच्छे सहायक के कौशल को विकसित करने के लिए इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने ‘साइको-सोशल स्किल्स ऑफ गुड हैल्पर’ विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में मिस कृतिका पुनिया (टीम सदस्य, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद्, एमजीएनसीआरई) रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुई।

मिस निधि शर्मा (एचओडी, एमएलएस विभाग) द्वारा रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया गया। ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने कोविड-19 में इस कार्यशाला के महत्त्व पर काोर देते हुए कहा कि कैसे सहानुभूति ही महामारी के समय जीवन का समर्थन और बचाव कर सकती है। मिस कृतिका ने विद्यार्थियों को एक अच्छे सहायक के गुणों से परिचित कराया।

ग्रुप एक्टिविटिज में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी

उन्होंने कहा कि एक अच्छे सहायक को सबसे पहले कोविड पीडि़तों की भावनाओं, व्यवहार व विचारों का ध्यान से सुनकर समझना चाहिए, फिर उनके प्रति सहानुभूति दिखाते हुए, सकारात्मक दृष्टिकोण से उनका समर्थन करते हुए उन्हें सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

सेशन के दौरान उन्होंने एक अच्छे समाज सेवी के व्यवहार को प्रदर्शित करने के लिए छात्रों के साथ रोल प्ले और समूह गतिविधियां भी आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कोविड पीडि़तों की जानकारी को समझते करते हुए उनकी समस्याओं को हल करने के लिए व्यावहारिक सलाह प्रदान करने पर विद्यार्थियों का ध्यान केन्द्रित किया।

सभी विद्यार्थियों ने सेशन में सक्रिय रूप से भाग लिया और अच्छे सहायक के गुणों को सीखने के लिए रोल प्ले व ग्रुप एक्टिविटिज में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस वर्चुअल सेशन से विद्यार्थियों को कोविड रोगियों के मनोवैज्ञानिक घावों को ठीक करने और उन्हें महामारी के दौरान तनाव व चिंता से दूर करने में मदद करेगा।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *