हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, उजबेकिस्तान और पंजाब की लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। चिनहट में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। इस रैकेट में उजबेकिस्तान की दो युवतियों सहित दस लोग गिरफ़्तार किये गये है। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी की क्राइम टीम व चिनहट पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से होटल के कुछ कर्मचारी भी दबोचे हैं। दो इलाकों में यह छापेमारी की गई है।

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक चिनहट के विकल्पखंड स्थित रेल विहार कालोनी में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। देर रात करीब 11 बजे चिनहट पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने विशेष आपरेशन शुरू किया। विकल्पखंड-3 स्थित लग्जरी इन होटल में छापा मारकर कुल दस लोगों को दबोचा। इसमें चार युवतियां और छह युवक है।

पकड़ी गई युवतियों में दो उजबेकिस्तान और दो पंजाब की

पकड़ी गई युवतियों में दो उजबेकिस्तान और दो पंजाब की हैं जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने वहां छापा डाला। वहां से होटल के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों सहित कुछ लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी से देर रात तक पूछताछ कर रही थी।

होटल में दो कमरे युवतियों के लिए हमेशा बुक रहते थे। इसके अलावा कठौता चौराहे के पास एक होटल में भी छापा मारा गया है। जहां से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी के मुताबिक इस गिरोह का सरगना राजा भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

छापामारी के दौरान अफरातफरी, चार फरार

पुलिस ने जब होटल में छापा मारा तो उस दौरान होटल के कई कमरों में लोग ठहरे हुए थे। पुलिस की टीम पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। तीन कमरों से विदेशी युवतियों सहित युवक दबोचे गये। हालांकि भगदड़ की स्थिति का फायदा उठाते हुए चार युवक फरार हो गये है। पुलिस की टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। होटल के रजिस्टर व कई दस्तावेज जब्त कर लिये गये हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *