विंक गर्ल Priya Prakash Varrier की नई सनसनी, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग, देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अपनी अदाओं के चलते रातों-रात पूरी दुनिया में मशहूर हो गईं विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) की कुछ ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं. इन तस्वीरों में प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) काफी सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं. उनकी ये बोल्ड तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं. अपनी इन तस्वीरों में भी प्रिया प्रकाश अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर सितम करती दिखाई पड़ रही हैं।

ऐसा है फैंस का रिएक्शन

एक यूजर ने उनकी ये तस्वीरें देखकर कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ‘आपकी ये अदाएं मार डालेंगी.’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, ‘कोई तो बचा लो’. वहीं एक यूजर ने लिखा- आप कमाल लग रही हो. उनकी इन तस्वीरों पर कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) का ये अंदाज जहां फैंस का दिल चुरा रहा है वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि उन्होंने ये तस्वीरें खुद ली हैं.

सबसे कातिलाना तस्वीर

इसे प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) द्वारा शेयर की गई उनकी अब तक की सबसे सेंसेशनल फोटो बताया जा रहा है. उनके चेहरे पर बिखरे बाल उनके लुक को और भी कातिलाना बना रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह एक्टर नितिन के साथ काम करती नजर आएंगी.

तेलुगू इंडस्ट्री में प्रिया का डेब्यू

बता दें कि इस फिल्म के जरिए प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) तेलुगू फिल्म जगत में डेब्यू करने जा रही हैं. बीते दिनों फिल्म की शूटिंग के दौरान का उनका एक वीडियो जमकर शेयर किया गया था जिसमें प्रिया दौड़ते हुए आकर नितिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं और तभी उनके साथ हादसा हो जाता है. दरअसल प्रिया इस वीडियो में अपना संतुलन खोकर गिरती दिखाई पड़ीं.















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *