जालंधर के रामामंंडी चौक पर अचानक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, मौके पर एसीपी भी पहुंचे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Big news

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर स्थिति रामामंडी चौक के नामकरण को लेकर विवाद गरमा गया है। रामामंडी चौक का नाम बदलने को लेकर चला आ रही सियासत आज उस समय फिर गरमा गई, जब किसी ने पुलिस को सूचना दी कि रविदास समाज से जुड़े लोग रामामंडी चौक में संत राम नंद जी का बूत स्थापित करने तथा वहां लगे बोर्ड को बदलने जा रहे हैं।

ऐसी खबर फैलते ही भारी संख्या में पुलिस अधिकारी अथवा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। हालांकि रविदास भाईचारे से कोई भी व्यक्ति अथवा नगर निगम से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एसीपी मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्वामी श्री रामानंद जी के श्रद्धालु रामामंडी चौक में लगाए बोर्ड बदलने अथवा पक्के तौर से पेंटिंग द्वारा राम मंडी चौक का नाम स्वामी संत रामानंद जी लिखने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी नेशनल हाई अथॉरिटी से नाम बदलने की परमिशन नहीं मिली है जिस कारण उन्हें फिलहाल रोका जा रहा है। दूसरी ओर पार्षद मनदीप जैसल ने पुलिस को बताया कि आज उनका कोई भी प्रोग्राम नहीं था। आंधी तुफान के कारण चौक में लगाए गए बोर्ड फट गए हैं। जो दो से तीन दिन में बदल दिए जाएंगे, ताकि माहौल शांतिपूर्वक रहे। पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *