मुख्यमंत्री के सामने भिड़ गए दो कैबिनेट मंत्री, कहा – ‘जो बिगाड़ना है, बिगाड़ लो, मैंने बहुत अध्यक्ष देखें हैं’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। राजस्थान में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में दो नेता आपस में भिड़ गए। राज्य सरकार में मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और शांति धारीवाल के बीच कैबिनेट बैठक के दौरान एक मुद्दे पर बहस छिड़ गई। ऐसा बताया गया कि बैठक से बाहर निकलने के बाद भी दोनों नेताओं में बहस होती रही।

बैठक में शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुफ्त वैक्सीन अभियान को लेकर सभी जिलाधिकारियों को ज्ञापन देने की बात कही थी लेकिन इस पर शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने विरोध किया और कहा कि ये ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा जाना चाहिए।

नेताओं को शांत करने के लिए कई मंत्रियों ने मोर्चा संभाला

शांति धारीवाल ने कहा कि जिलाधिकारियों को ज्ञापन देने पर क्या होगा। इस पर डोटासरा ने कहा कि राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर क्या किया जाएगा। दिलचस्प बात यह रही है कि ये बहस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने हो रही थी और कैबिनेट बैठक में वो इसे देख रहे थे। वहीं बैठक के खत्म होने के बाद दोनों नेता आपस में बहस करते रहे।

हालांकि दोनों नेताओं को शांत करने के लिए कई मंत्रियों ने मोर्चा संभाला। वहीं डोटासरा ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि वरिष्ठ मंत्री संगठन की मदद नहीं करते हैं। शांति धारीवाल के टोकने पर डोटासरा ने मुख्यमंत्री से शिकायती तौर पर कहा कि आपके सामने सब कुछ हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संगठन पर बात हुई तो प्रदेश अध्यक्ष को बोलने तक नहीं दिया गया, इस तरह के बर्ताव पर कार्रवाई होनी चाहिए।

जो बिगाड़ना है बिगाड़ लेना, मैंने बहुत अध्यक्ष देखे हैं

वहीं इतना सब कहने के बाद डोटासरा इस बैठक से जाने लगे तो मुख्यमंत्री ने बीच रोकते हुए कहा कि पहले आप अपनी बात खत्म कर लीजिए। इसके बाद शांति धारीवाल ने डोटासरा से यहां तक कह दिया कि जो बिगाड़ना है बिगाड़ लेना, मैंने बहुत अध्यक्ष देखे हैं। इसी बहस के दौरान वर्चुअल बैठक में शामिल दूसरे नेताओं ने अपना अपना कैमरा बंद कर दिया।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *