खैहरा V/s खैहरा: MLA सुखपाल खैहरा को कांग्रेस में शामिल करने पर प्रदेश सचिव गीत रतन खैहरा ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल, कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सैक्रेटरी गीत रतन खैहरा अपने ही पार्टी के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा की विधायक सुखपाल सिंह खैरा की कांग्रेस में शामिल करना गलत है। गीत रतन खैहरा ने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा की वापसी से जमीनी स्तर से जुड़े हुए कांग्रेसियों का मनोबल टूटेगा।

उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा पहले भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आम आदमी पार्टी के विधायक रहते हुए विपक्ष के नेता भी रहे हैं। सुखपाल, कांग्रेस विरोधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह का विरोध करते रहे हैं परंतु फिर भी उनकी समझ से परे है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किन कारणों से तीनों विधायकों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस निर्णय के बाद पुराने कांग्रेसियों में निराशा पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से जुड़े हुए कांग्रेसियों को नजरअंदाज किया जाता है और जो लोग कांग्रेस विरोधी है उन्हें इलेक्शन नजदीक आने के साथ कांग्रेस में शामिल किया जा रहा है।

टकसाली कांग्रेसियों को हक न मारे सरकार

गीत रतन खैहरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील की है कि वह टकसाली कांग्रेसियों को उनका बनता हक दे जिससे कि पंजाब में द्वारा कांग्रेस की सरकार बन सके। खैहरा ने कहा कि जल्द से जल्द पुराने कांग्रेसियों को एडजस्ट किया जाए जिससे कि उनका मनोबल बढ़े। उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में दोबारा सरकार बनाना चाहते हैं तो जमीनी स्तर से जुड़े हुए कांग्रेसियों को आगे करें जिससे कि पंजाब में कांग्रेस सरकार दोबारा बन सके।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *