अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पर भड़के जालंधर भाजपा के प्रधान, सुनाई खरी-खोटी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल जोशी द्वारा जो आरोप पार्टी पर लगाए हैं उस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह उनकी संकीर्ण सोच को साबित करते हैं। पिछले वर्ष जब करोना का कहर पूरे प्रदेश एवं देश में मंडरा रहा था तब से अनिल जोशी जी अपने घर में ही अपने जीवन को व्यतीत कर रहे हैं।

सुशील शर्मा ने कहा कि अनिल जोशी इतने ताकतवर नेता हैं जिन्होंने देश के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय श्री अरुण जेटली जी को अमृतसर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया एवं यह आश्वासन दिया कि हम आपको वहां से भारी मतों से विजय प्राप्त करवाएंगे परंतु उनका वर्चस्व इतना था कि स्वर्गीय अरुण जेटली जी को वहां पर लगभग 1लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

पूरे प्रदेश में लगभग 1100 प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ा गया

अनिल जोशी का यह मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को 117 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल पाएंगे।मुझे लगता है कि उनकी स्मरण शक्ति बहुत ही कमजोर हो चुकी है क्योंकि विगत नगर निगम एवं नगर परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में लगभग 1100 प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ा गया और यह चुनाव उस समय लड़ा गया जब किसान आंदोलन पूरे जोर पर चल रहा था। इससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से संगठन के कार्य मे लगा हुआ है।

जिस प्रकार अनिल जोशी का यह कहना है कि पंजाब प्रदेश संगठन एवं केंद्र के साथ उनका संवाद बहुत कम है यह बात पूर्णता गलत है जिस प्रकार मैं जालंधर जिले का अध्यक्ष हूं एवं हमारे ध्यान में प्रदेश की टीम ने उन सभी विषयों को लेकर आने का प्रयास किया है जिसमें केंद्र एवं पंजाब के संवाद की बात हो एवं किसानों के साथ जुड़े हर एक पहलू को सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्पष्ट किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *