जालंधर: BJP देहाती के प्रधान अमरी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, कहा- माफिया पर कार्रवाई करो, नहीं तो हम करेंगे चेहरे बेनकाब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस सरकार की शह पर पंजाब में चल रही अवैध माइनिंग का कारोबार तुरंत बंद हो वरना भारतीय जनता पार्टी माफिया वह कांग्रेसी नेताओं के गठजोड़ को करेगी बेनकाब। उक्त चेतावनी देते हुए भारतीय जनता पार्टी जालंधर (देहाती) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि माफिया की वैसाखियों के सहारे पर चल रही कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक व मंत्री माइनिंग माफिया से मिलीभगत करके आम जनता वह पंजाब सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बने हुए हैं। अमरजीत सिंह अमरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि सरकारी अफसर शाही भी कांग्रेसी मंत्रियों व राजनेताओ के गुर्गों के आगे घुटने टेकने को विवश हो चुकी है।

अमरी ने बताया कि इसी मामले को लेकर जालंधर जिला के फ़िल्लौर क्षेत्र में हो रही अवैध माइनिंग को लेकर जिला उपायुक्त घनश्याम थोरी को मिलकर शिकायत पत्र भी दिया गया है। जिन्होंने भाजपा नेतृत्व को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले की अविलंब जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रवक्ता महेंद्र भगत, जेपी, ट्रांसपोर्ट सेल के अध्यक्ष विष्णु जोशी, विनोद लखानी, व सनी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *