Big News: विधायक परगट समेत कांग्रेस के 20 नेता अपनी ही सरकार से नाराज, ये हैं शिकायतें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस नेताओं के आपसी विवादों को समझने और उनकी बात सुनने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व के खिलाफ कोई सिफारिश नहीं की है। हालांकि 20 नेताओं को कैप्टन के खिलाफ बताया गया है। समिति के सुझाव कैप्टन की कथित मनमानी पर अंकुश लगाने और संतुलन बनाए जाने की आवश्यकता बता रहे हैं। समिति ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में जयप्रकाश अग्रवाल और प्रभारी हरीश रावत की समिति ने प्रदेश के सौ से अधिक नेताओं से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। समिति ने रिपोर्ट में कैप्टन की खिलाफत करने वाले करीब 20 नेताओं का जिक्र कर पार्टी में संतुलन की आवश्यकता बताई है। वहीं समिति के सदस्यों ने राज्य में किसी गुट विशेष या गुटबाजी से इनकार किया है। समिति के पास अलग-अलग नेताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई लिहाजा उसका समाधान भी व्यक्तिगत स्तर पर किए जाने का सुझाव दिया है।

असंतुष्ट करीब बीस नेताओं में आठ विधायक भी शामिल

कैप्टन से असंतुष्ट करीब बीस नेताओं में आठ विधायक भी शामिल बताए जा रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव हारने वाले कुछ उम्मीदवारों ने कैप्टन के चलते अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता जताई है। नवजोत सिंह सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा जैसे कुछ अन्य नेता जो लंबे समय से कैप्टन के खिलाफ मुखर हैं, उन्हें एक टेबल पर लाकर गिले शिकवे दूर कराकर पार्टी नेतृत्व भरोसे में ले सकता है। सिद्धू लगातार कह भी रहे हैं कि नेतृत्व जो भी फैसला लेगा मंजूर होगा, इसलिए कुछ वरिष्ठ नेताओं को लेकर नेतृत्व ही हस्तक्षेप कर कोई फार्मूला निकालेगा।

समिति भले ही कैप्टन को राज्य का वरिष्ठ और अगले विधानसभा चुनाव का नेतृत्वकर्ता मान रहा है लेकिन नया नेतृत्व तैयार करने को लेकर भी सुझाव दिए गए हैं। समिति ने विधानसभा चुनाव में सामूहिकता दिखाई देने पर भी जोर दिया है। चुनाव से संबंधित समितियों में राज्य के अन्य कद्दावर नेताओं को उनकी योग्यता के तहत जिम्मेदारी सौंपने का सुझाव दिया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *