सांसद मनीष तिवारी ने ढाडा कलां चोअ पर पुल के निर्माणकार्य का रखा नींव पत्थर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गढ़शंकर
श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विकास की श्रृंखला में एक को बढ़ोतरी दर्ज करते हुए सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव ढाडा कलां और ढाडा खुर्द में पड़ते ढाडा कलां चोअ पर पुल के निर्माण का नींव पत्थर रखा गया। करीब 1 किलोमीटर लंबे 2.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस हाई लेवल ब्रिज का निर्माण 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हल्के का विकास उनकी प्राथमिकता है। ढाडा कलां और ढाडा खुर्द में पड़ते चोअ पर करीब 2 करोड 67 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 1.07 किलोमीटर लंबे हाई लेवल का निर्माण किया जाएगा। जो क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लटकती आ रही मांग थी।

लव कुमार गोल्डी के सहयोग से जल्द ही सुलझा लिया जाएगा

उन्होंने कहा कि उनको क्षेत्र से जुड़ी कुछ अन्य समस्याओं के बारे में भी पता चला है, जिन्हें पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के सहयोग से जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्हें बताया कि कोरोना महामारी के चलते बीते करीब डेढ़ साल से राज्य सरकार की पहल लोगों की जिंदगियां बचाना रही है।

इस श्रृंखला में, कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गांवों को अपील की गई अपील का असर भी देखने को मिल रहा है। जिन्होंने 100% वैक्सीनेशन करवाने वाले गांव को 10 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया था। उन्होंने खुलासा किया कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित थी 2 गांवों नाजरपुर और रावल पिंडी द्वारा 100% कोरोना वेक्सिनेशन का उद्देश्य प्राप्त कर लिया गया है।

ग्रांट देने हेतु सिफारिश भेजी जाएगी

जिन्हें 10-10 लाख रुपए की ग्रांट जारी करने हेतु उनके द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने ऐलान किया कि जो भी गांव 100% कोरोना वैक्सीनेशन का उद्देश्य प्राप्त करेगा, उसे 10 लाख रुपये की ग्रांट देने हेतु सिफारिश भेजी जाएगी।

इस अवसर पर अन्य के अलावा, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, एसडीएम हरबंस सिंह, थुसार गुप्ता डीएसपी, तपन भनोट तहसीलदार गढ़शंकर, कमल नयन एक्सईएन पीडब्ल्यूडी गढ़शंकर, बख्तावर सिंह, कमल नंबरदार, अवतार लंबरदार, जसवीर कौर सरपंच, मनजीत कौर सरपंच, जग्गा सिंह, राजेंद्र सिंह, अमनदीप कौर, रमन सरपंच, महेंद्र सरपंच, गुरदयाल सरपंच, जरनैल नंबरदार, देवेंद्र नंबरदार सेला, बख्तावर सिंह पूर्व सरपंच, संजीव कंवर, बुध सिंह भी मौजूद रहे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *