Big Breaking: जालंधर वेस्ट औऱ नार्थ समेत पंजाब की 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा, बाकी सीटों पर अकाली दल के उम्मीदवार उतरेंगे मैदान में, अकाली-बसपा हुई एक, पढ़ें सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। इस गठबंधन को लेकर आज सुबह 11:30 बजे अधिकारिक तौर पर घोषणा की गई। अकाली दल ने पिछले साल केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन तोड़ लिया था।

शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि अकाली दल, बसपा के साथ गठबंधन कर के 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सभी सीटों पर अकाली दल चुनाव लड़ेगी। इसमें मुख्य रूप से करतारपुर, जालंधर वेस्ट, जालंधर नार्थ, फगवाड़ा, होशियारपुर शहरी, टांडा, दसूहा, चमकौर साहिब, लुधियाना नार्थ विधानसभा सीट शामिल है।

बीएसपी के साथ गठबंधन कर अकाली दल बीजेपी से नाता टूटने के बाद खाली हुई कई सीटों की भरपाई करने की कोशिश कर रही है. पंजाब विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, अनुसूचित जातियों का वोट काफी महत्व रखता है. पंजाब की आबादी में करीब 33% जनसंख्या दलितों की है और यही दलित वोट बैंक बीएसपी और अकाली दल के गठबंधन का आधार बना है।

अकाली दल और बीएसपी 1996 लोकसभा चुनाव के 27 सालों बाद फिर से साथ आ रहे हैं. 1996 आम चुनाव में इस गठबंधन ने पंजाब की 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीएसपी चुनाव में सभी तीन सीटों और अकाली दल 10 में से 8 सीटों पर जीती थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *