नारी सशक्तिकरण व उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सवंर्धन के लिए लघु उद्योग भारती निभा रही है सार्थक भूमिका: धूमल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
वर्तमान वैश्वीकरण, प्रतिस्पर्धा व मंदी के दौर में देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की प्रगति व बेहतरी के लिए प्रयासरत देश का सबसे बड़ा उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी सशक्तिकरण, उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सवंर्धन के लिए सार्थक भूमिका निभाते हुए सरकार व जनसाधारण की उम्मीदों, परिकल्पनाओ को जमीनी तौर पर पूरा करने में सार्थक सक्रियता बनाए हुए है।

लघु उद्योग भारती अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने बताया कि कोरोना सक्रमण काल के दौरान पंजाब के मीडिया प्रभारी विक्रान्त शर्मा व संयुक्त महासचिव विशाल दादा ने आपदा को अवसर में परिवर्तित करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में वच्र्युअल बैठकों के माध्यम लघु उद्योग भारती की नीतियों व कार्यपद्धति के प्रति जागरूक करते हुए मात्र 2 माह के अंतराल में 2 नए स्वतंत्र यूनिटों का गठन करवाया है।

अध्यक्षा चेतना भगत और महासचिव रश्मि खन्ना को नियुक्त किया

श्री धूमल ने बताया कि अब जालंधर ने उत्तर भारत लघु उद्योग भारती का पहला स्वतंत्र महिला यूनिट गठित करने का गौरव प्राप्त किया है, जबकि पंजाब प्रदेश का यह 16वां स्वतंत्र यूनिट है। लघु उद्योग भारती जालन्धर के महिला यूनिट की अध्यक्षा चेतना भगत और महासचिव रश्मि खन्ना को नियुक्त किया गया है। बाकि कार्यकारिणी की घोषणा बाद में की जाएगी।

लघु उद्योग भारती पंजाब के महिला प्रकोष्ठ की महासचिव सीमा धूमल ने इस उपलब्धि का श्रेय पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल, स्पोट्र्स एंड लैदर जालन्धर के अध्यक्ष अरविंद राणा, महासचिव अमित कत्याल, मार्गदेशक विक्रान्त शर्मा, विशाल दादा व उनकी टीम को दिया। उन्होंने नवगठित महिला यूनिट को राष्ट्रीय स्तरीय ग्रामीण शिल्पी प्रकल्प के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में अग्रसर होने के लिए भी प्रेरित किया।

केंद्र व प्रदेश सरकार को समुचित कार्यवाही के लिए भिजवाया जाएगा

लघु उद्योग भारती जिला जालन्धर (महिला) की अध्यक्षा चेतना भगत बताया कि बैठक के दौरान महिला प्रकल्पों संबंधित एकत्रित सुझावो का संकलन कर एक ज्ञापन तैयार कर केंद्र व प्रदेश सरकार को समुचित कार्यवाही के लिए भिजवाया जाएगा। इस दौरान महिला स्वामित्व वाले प्रकल्पों व स्वतंत्र रूप से विभिन्न उद्योग चलाने वाली महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रदेश स्तर पर विशेष अभियान शुरू करने संबंधी भी रणनीति भी बनाई गई। इस अवसर पर श्रम कानून विशेषज्ञ एडवोकेट गुरप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव हरीश गुप्ता,संयुक्त सचिव अमित गोयल, अमित महाजन, पायल टंडन, पावनी दादा, शैली भगत व अन्य गणमान्य ने उक्त प्रकल्प संयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *