मुख्यमंत्री को खालिस्तानियों की धमकी: फोन पर बोला- मैं SFJ से गुरपतवंत पन्नू बोल रहा हूं, 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने देंगे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Big news

शिमला। खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे)’ ने कथित तौर पर धमकी दी है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को राज्य में तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। शिमला के पत्रकारों को सुबह दस बजकर 54 मिनट पर किए गए पहले से रिकॉर्ड फोन कॉल में यह धमकी दी गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को गुरपतवंत सिंह पन्नू बताया और कहा कि वह एसएफजे संगठन का वकील (जनरल काउंसल) है।

उस व्यक्ति ने कहा, ‘‘हम जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं फहराने देंगे।’’ उसने यह भी कहा कि यह वाशिंगटन डीसी से संगठन के वकील की ओर से कहा गया है। उसने अंग्रेजी में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश पंजाब का हिस्सा था और हम पंजाब में जनमत संग्रह कराने की मांग करते हैं। पंजाब को आजाद करवाने के बाद हम हिमाचल प्रदेश के उन इलाकों को अपने कब्जे में लेंगे जो पंजाब का हिस्सा थे।’’

पन्नू ने किसानों और खालिस्तान समर्थक सिखों से भी कहा कि वे जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं फहराने दें। हिमाचल प्रदेश में कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके पास भी ऐसे फोन कॉल आए हैं। पुलिस ने इस धमकी के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिका स्थित एसएफजे अपने अलगाववादी एजेंडा के तौर पर सिख जनमत संग्रह 2020 की मांग करता है। समूह का लक्ष्य पंजाब में ‘‘स्वतंत्र एवं संप्रभु’’ देश बनाना है। यह खालिस्तान बनाने के इरादों का खुलेआम समर्थन करता है और भारत की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता को चुनौती देता है।

NRI ने बहू पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *