Aaj Ka Rashifal:आज मिलेगा सच्चा प्यार, इन्हें करना होगा भागदौड़, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 779 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 21 July 2024 Horoscope Today: आज रविवार है, तारीख है 21 जुलाई 2024। आज गुरु पूर्णिमा है। आज गुरु की पूजा होती है। इसके अलावा इस दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आईए पंडित अनिल शुक्ल से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी विशेष बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। नाही कोई बड़ा जोखिम उठाएं। साथ ही परिवार में विवाद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं ।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यवसाय में धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें बाधा आ सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही परिवार में माहौल आपके विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही नया वाहन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य के लिए सोच रहे हैं, वह किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप पूर्ण करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय में रुकावट आएगी। किसी अनजान व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। साथ ही मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील व बड़ा कार्य आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। परिवार के लोग आपके अनुकूल रहेंगे। साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं। ईश्वर पर यकीन रखें, वह आपके साथ हैं।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *