पुलिस अफसर हर महीने कॉल गर्ल को देता था 50 हजार, लड़कियों से 76 लाख के नोट भी गिनवाए

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। सचिन वझे एक कॉल गर्ल को हर महीने 50 हजार रुपए की सैलरी देता था। इसका खुलासा एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन की हत्या मामले में दायर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में हुआ है। महिला ने एजेंसी को बताया कि 2020 में उसने कॉलगर्ल का काम छोड़ दिया था। इसके बाद से उसे हर महीने वझे से सैलरी मिलती थी।

NIA की चार्जशीट में इस बात का जिक्र है। महिला ने अफसरों को बताया था कि इसी साल फरवरी में सचिन वझे ने उसे कुल 76 लाख रुपए के नोट गिनने के लिए भी दिए थे। महिला का दावा है कि वह सचिन वझे को 2011 से जानती है।

NIA से पूछताछ में महिला ने बताया कि सचिन वझे ने ही उसे एक कंपनी में डायरेक्टर बनवाया था, लेकिन इस कंपनी के अकाउंट में 1.25 करोड़ रुपए कहां से आए, इस बारे में उसे जानकारी नहीं है। उनसे कहा कि मुझे कंपनी के लेन-देने के बारे में कुछ भी नहीं पता होता था। मैं बस सचिन वझे के कहने पर ब्लैंक चेक पर साइन कर देती थी।

5 दिन पहले NIA ने दायर की थी चार्जशीट

एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन की हत्या मामले में NIA ने 5 दिन पहले चार्जशीट फाइल की थी। 10 हजार पेज की चार्जशीट में सचिन वझे समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में कहा गया है कि मनसुख की हत्या करवाने के लिए 45 लाख रुपए दिए गए थे।

मनसुख मामले में चार्जशीट पेश करने के लिए स्पेशल कोर्ट ने 9 जून को NIA को 2 महीने का वक्त दिया था। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि अब तक 150 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। एक टीम ने जांच के लिए दिल्ली जाकर भी कुछ लोगों से पूछताछ की है।

इन 10 लोगों को बनाया गया है आरोपी

  • सचिन हिंदू राव वझे
  • नरेश रमनीक लाल
  • विनायक शिंदे
  • रियाजउद्दीन काजी
  • सुनील धर्मा
  • संतोष शेलार
  • आनंद पांडुरंग जाधव
  • सतीश तिरुपति
  • मनीष वसंत भाई सोनी
  • प्रदीप शर्मा

सचिन वझे ने रची साजिश

मुकेश अंबानी के घर के पास पार्क की गई महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में भले ही विस्फोटक 25 फरवरी 2021 को मिले हो, परंतु सचिन वझे ने इसकी साजिश संभवत: 16 से 20 फरवरी के बीच ही रची थी, क्योंकि इन पांच दिनों तक वझे अपनी पहचान छिपाकर फाइव स्टार ऑबेरॉय होटल में रूका था। NIA को जांच के दौरान पता चला कि इस फाइव स्टार होटल का एक कमरा वझे ने 100 नाइट्स के लिए बुक किया था।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *