आज से पितृ पक्ष शुरू, 15 दिनों तक भूलकर भी न करें इनमें से कोई भी काम, पढ़ें पंडित भागीरण भूषण पाण्डेय का लेख…

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पं. भागीरण भूषण पाण्डेय
संपादक (धर्म), डेली संवाद
भाद्रपद महीने की पूर्णिमा यानी कि आज 20 सितंबर 2021 से पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2021) शुरू हो रहे हैं. हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत अहम माना गया है. 15 दिनों के इस समय में लोग अपने पूर्वजों (Ancestors) को याद करक उनकी आत्‍मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म करते हैं. ताकि पूर्वजों का आशीर्वाद पाकर जिंदगी में सफलता, सुख-समृद्धि पा सकें।

वहीं पूर्वजों की नाराजगी कई मुसीबतों का कारण बनती है. धर्म पुराणों में पितृ पक्ष को लेकर कुछ नियम (Pitru Paksha Rules) बताए गए हैं. जिनका पालन जरूर करना चाहिए. मान्‍यता है कि पितृ पक्ष के 15 दिनों में पूर्वज अपने परिजनों के पास रहने के लिए धरती पर आते हैं इसलिए व्‍यक्ति को ऐसे काम करने चाहिए जिससे पितृ प्रसन्‍न रहें।

पितृपक्ष में आपके लिए जरूरी बातें

  • गलती से भी सूर्यास्‍त के बाद श्राद्ध (Shradh 2021) न करें. ऐसा करना अशुभ होता है।
  • इस दौरान बुरी आदतों, नशे, तामसिक भोजन से दूर रहें।
  • पितृ पक्ष में कभी भी शराब-नॉनवेज, लहसुन-प्‍याज का सेवन नहीं करना चाहिए. ना ही लौकी, खीरा, सरसों का साग और जीरा खाना चाहिए।
  • इस दौरान अपने पूर्वजों के प्रति सम्‍मान दिखाते हुए सादा जीवन जिएं. कोई भी शुभ काम न करें।
  • जो व्‍यक्ति पिंडदान, तर्पण आदि कर रहा है उसे बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए. साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  • पितृ पक्ष में किसी पशु-पक्षी को न सताएं. ऐसा करना संकटों को बुलावा देना है. बल्कि इस दौरान घर आए पशु-पक्षी को भोजन दें।
  • मान्‍यता है कि पूर्वज पशु-पक्षी के रूप में अपने परिजनों से मिलने आते हैं।
  • इस दौरान ब्राह्राणों को पत्तल में भोजन कराएं और खुद भी पत्तल में भोजन करें।

नवजोत सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा, पाक PM और सेना प्रमुख से उसकी दोस्ती, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *