पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, काला कच्छा गैंग का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/संगरूर
संगरूर के एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों की गतिविधियों पर नजऱ रखने के लिए दिन-रात काम कर रही है और पिछले 12 घंटों में 11 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जो संगठित जुर्म के गैंगों के बीच दुश्मनी, लूट मार और चोरी आदि के मामलों में शामिल थे। इसके अलावा काला कच्छा गैंग जो धुरी एरिया में सुन-सान घरों में लूट, चोरी और हमला करता था, को भी गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी. ने बताया कि चूंकि गिरफ्तार किये गए ये सभी अपराधी संगीन अपराधों में शामिल हैं, इसलिए इनकी गिरफ्तारी से जि़ला संगरूर के क्राईम का ग्राफ नीचे आएगा। स्वप्न शर्मा ने कहा कि काला-कच्छा गैंग के चार सदस्यों का एक गैंग दिन के समय कपड़े बेचने वाले बनकर जानकारी प्राप्त करके एकांत घरों को निशाना बनाकर रात के समय उन घरों में चोरीयां करता था।

घरों में वारदाता को अंजाम दिया

उन्होंने बताया कि उनका प्रमुख अनवर कुमार-निवासी इंदिरा कालोनी, माछीवाड़ा अब पुलिस हिरासत में है। जिसकी प्राथमिक पूछताछ ने इस गिरोह की कार्यप्रणाली का पर्दाफाश किया और यह तथ्य भी सामने आया कि उन्होंने सदर धूरी थाने अधीन आते जैनपुर, चांगली और फरवाही गाँवों के घरों में वारदाता को अंजाम दिया था।

एस.एस.पी. ने बताया कि गिरोह के मैंबर होशियारपुर के एक जौहरी को गहने बेच रहे थे जिसका नाम भी मुकद्मे में शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के बाकी सदस्यों – हिमाचल प्रदेश के धार खुर्द के शेखर उर्फ शंकर, दुग्गो, अविनाश और अंजू (सभी पुरुष), हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के निवासी भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

धूरी में चार व्यक्तियों की गिरफ्तारियां की गई

दूसरे मामलों में जिनमें धूरी में चार व्यक्तियों की गिरफ्तारियां की गई हैं, एसएसपी ने बताया कि दोषी व्यक्ति पहले ही एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में शामिल हैं और पुलिस ने दो जि़ंदा कारतूसों समेत एक 32 बोर का पिस्तौल बरामद किया है। एसएसपी ने आगे कहा, ‘‘गिरफ्तारी के बाद की पूछताछ के बाद हम मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति तक पहुंचे जो गैरकानूनी हथियार बेच रहा था। इस व्यक्ति को जांच में शामिल कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अपराध पर नकेल कसने के लिए मध्यप्रदेश में गैरकानूनी हथियार बेचने वाले की भी पहचान की गई है और संगरूर पुलिस उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करेगी। मुलजिमों की पहचान धूरी के मूलोवाल के तरनदीप तरनी, हरपाल सिंह घुग्गी, फतेहाबाद के टोहाना के गुरविन्दर सिंह उर्फ गोदी और नरवाना (हरियाणा) के गढ़ी के अजय के तौर पर हुई है। उनके कब्ज़े से एक स्कूटर भी बरामद किया गया है और उनके खि़लाफ़ छाजली थाने में एनडीपीएस एक्ट का नया केस दर्ज किया गया है।

तीसरे केस में तीन गिरफ्तारियां की गई

तीसरे केस में तीन गिरफ्तारियां की गई हैं, जहाँ दोषी बंदूक की नोक पर लोगों को धमकाकर धूरी के रिहायशी इलाकों से चोरी, लूटपाट और जो भी उनके हाथ आता था, लूट लेते थे। जिन्होंने करीब एक हफ़्ता पहले सिटी धूरी थाने के एरिये में स्थित एक घर में से 1 लाख रुपए नकद, 10 तोले सोने के गहने लूटने की बात स्वीकार की थी। उनके कब्ज़े में से एक नाजायज हथियार बरामद हुआ है।

पकड़े गए दोषियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ बब्बू, जनता नगर के लखवीर और धूरी के सुधीर कुमार के तौर पर हुई है। उनके कब्ज़े में से एक पिस्तौल, महंगे गहने और एक मोटरसाईकल बरामद हुआ है। लखवीर पर पहले ही धोखाधड़ी और जालसाज़ी का केस दर्ज है, इस सम्बन्धी उसके विरुद्ध धूरी पुलिस स्टेशन में एक नया केस दर्ज किया गया है।

गैरकानूनी हथियार बेचने वाले व्यक्ति की पहचान

एसएसपी ने बताया कि चौथे मामले में गिरोहों की आपसी दुश्मनी के सम्बन्ध में तीन गिरफ्तारियां की गई हैं। गिरफ्तार किये गए दोषियों के कब्ज़े में से 315 बोर का एक देसी कट्टा, 5 जि़ंदा कारतूस, मोहाली की रजिस्टरी नंबर वाला एक स्कूटर बरामद किया गया है। उनकी पूछताछ ने पुलिस को मध्यप्रदेश के गैरकानूनी हथियार बेचने वाले व्यक्ति की पहचान की गई।

दोषी जसविन्दर सिंह निवासी भम्मावद्दी जिस पर पहले ही एन.डी.पी.एस. एक्ट का एक केस दर्ज है, अजय उर्फ रोबिन निवासी संगरूर और सतगुर सिंह निवासी च_ा सेखवां जिनके खि़लाफ़ पहले से ही आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के छह अलग-अलग मामले दर्ज हैं। जिनके कब्ज़े में से 315 बोर का एक देसी कट्टा, 5 जि़ंदा कारतूस, मोहाली का रजिस्ट्रेशन नंबर वाला एक स्कूटर बरामद हुआ है। जिनके विरुद्ध लोंगोवाल थाने में हथियार एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

फुटपाथ पर कटोरी में पी चाय पीने वाली CM, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *