कैप्टन अमरिंदर सिंह का सियासी धमाका, कहा – सिद्धू के खिलाफ उतारेंगे मजबूत उम्मीदवार, राहुल और प्रियंका गाांधी बच्चे हैं, कोई अनुभव नहीं

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार रवीन ठुकराल ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। इस ट्वीट में कैप्टन अमरिंदर सिंह के हवाले से लिखा गया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बच्चे हैं। राहुल और प्रियंका मेरे बच्चों की तरह हैं…यह इस तरह खत्म नहीं होना चाहिए था। मुझे चोट लगी है। गांधी भाई-बहन अनुभवहीन हैं और उनके सलाहकार स्पष्ट रूप से उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

अमरिंदर सिंह के बगावती सुर एक बार फिर तेज

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के बगावती सुर एक बार फिर तेज हो गए हैं. अमरिंदर सिंह ने साफ कहा है कि अगर कांग्रेस सिद्धू को सीएम का चेहरा बनाती है तो उनके खिलाफ अमरिंदर बड़ा उम्मीदवार खड़ा करेंगे. अमरिंदर ने नई सरकार में सिद्धू को सुप्रीम सीएम बनाने का आरोप भी लगाया. इतना ही नहीं पहली बार अमरिंदर राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर भी खुलकर बोले. अमरिंदर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अनुभवहीन बताया. वहीं उनके सलाहकारों पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने तीन हफ्ते पहले सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने पद पर बने रहने के लिए ही कहा था. उन्होंने कहा, ‘अगर वो मुझसे पद छोड़ने को कहतीं, तो मैं उसी वक्त छोड़ देता.’ उन्होंने कहा, ‘एक सैनिक होने के नाते, मुझे पता है कि कैसे काम करना है।

मैं किसी विधायक को गोवा या दूसरी नहीं ले जाता

उन्होंने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी को कहा था कि वो पंजाब में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद अपना पद छोड़ने को तैयार हैं और किसी और को कमान सौंपने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसलिए मैं लड़ूंगा.’ उन्होंने कहा कि गुप्त तरीके से विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिससे उन्होंने अपमानित महसूस हुआ. कैप्टन ने कहा, ‘मैं किसी विधायक को गोवा या दूसरी नहीं ले जाता।

मैं ऐसा काम नहीं करता. मैं नौटंकी नहीं करता. गांधी भाई-बहन जानते हैं कि ये मेरा तरीका नहीं है.’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके बच्चों की तरह है और उनके साथ जो हुआ, उससे वो आहत हैं. कैप्टन ने कहा कि गांधी भाई-बहन अनुभवहीन थे और उनके सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे थे।

उन्होंने अपने सभी राजनीतिक विकल्प खुले होने की बात पर कहा कि वो अपने करीबियों से बात कर रहे हैं. अपनी उम्र बढ़ने पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘आप 40 की उम्र में बूढ़े हो सकते हैं और 80 की उम्र में जवान हो सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि अपनी बढ़ती उम्र को उन्होंने कभी बाधा के रूप में नहीं देखा. उन्होंने कहा कि वो 7 बार विधानसभा और दो बार संसद के सदस्य रहे हैं और उनके साथ कुछ सही होना चाहिए था।

फुटपाथ पर कटोरी में पी चाय पीने वाली CM, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *