पंजाब में कांग्रेस के MLA ने दिया इस्तीफा, मंत्रीमण्डल से नाम कटने से हुए नाराज, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

congress

चंडीगढ़। पंजाब में नई सरकार में मंत्री पद से कुलजीत नागरा का अंतिम वक्त में नाम कट गया। उनकी जगह काका रणदीप नाभा को मंत्री बनाया जा रहा है। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान कुलजीत नागरा सामने आए हैं।

नागरा ने सफाई दी कि वह तो मंत्री पद की दौड़ में ही नहीं थे। यह सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि उन्होंने इसका बचाव करने की भी कोशिश की। नागरा ने कहा कि वह तो पहले ही MLA पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने इसके बारे में हाईकमान को भी बता दिया था।

सूत्रों से इसी बीच बड़ी खबर यह है कि नागरा के नाम की पैरवी राहुल गांधी ने की थी। नागरा शुरू से कैप्टन विरोधी रहे हैं। इसलिए मंत्री पद के लिए उनका नाम फाइनल लिस्ट में था। इसी वजह से नागरा ने चुप्पी साध रखी थी। उनके नाम को लेकर कल से ही कांग्रेस के भीतर चर्चा शुरू हो गई थी।

एक ही जिले से 2 मंत्री की वजह से फंसा पेंच

उसके बाद यह चर्चा होने लगी कि फतेहगढ़ साहिब जिले से नागरा के साथ गुरकीरत कोटली भी मंत्री बनाए जा रहे हैं। एक ही जिले से दो मंत्री की बात सोनिया गांधी को खटक गई। इसके बाद उन्होंने हस्तक्षेप किया। पहले कोटली का पत्ता काटा जा रहा था। हालांकि तब नागरा का नाम सामने आया। नागरा को फिलहाल संगठन में जिम्मेदारी को देखते हुए मंत्री पद से उनका नाम काट दिया गया।

काले कानून के विरोध में दो बार दे चुका इस्तीफा

कुलजीत नागरा ने कहा कि उनके मंत्री पद के बारे में कोई औपचारिक लिस्ट नहीं आई थी। वह काले कानून के विरोध में दो बार स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। एक बार स्पीकर ने लौटाया तो दूसरी बार उन्होंने फिर दे दिया। मैंने कांग्रेस हाईकमान से भी बात की। रात व फिर आज सुबह फोन कर बताया कि वह तो MLA पद से इस्तीफा दे चुके हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *