पंजाब में भारत बंद के चलते 14 ट्रेनें रद, 4 शार्ट टर्मिनेट, जालंधर, लुधियाना समेत सूबे में बसों का चक्का जाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर/लुधियाना
तीन नए कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने के मौके पर किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते एक तरफ दिल्ली की सीमाओं पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है तो वहीं कई शहरों में ट्रेनें भी थम गई हैं। दिल्ली से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला गाजीपुर बॉर्डर किसान आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया है। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट पर चलने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि नेशनल हाईवे 9 और नेशनल हाईवे 24 दोनों ओर से किसान आंदोलन के चलते बंद कर दिया गया है। यूपी से आने वाले और इस रास्ते से यूपी जाने वाले लोगों को इस रूट की बजाय दूसरे रास्तों से गुजरना चाहिए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि यूपी से आने और जाने वाले लोगों को डीएनडी, विकास मार्ग, सिग्नेचर ब्रिज, वजीराबाद रोड आदि रास्तों से गुजरना चाहिए।

वहीं, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भारत बंद के आह्वान के तहत पंजाब भर में जगह-जगह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए फिरोजपुर रेलवे मंडल ने 18 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसमें 14 ट्रेनों को रद करने के साथ साथ 4 ट्रेनों को टर्मिनेट किया गया है।

ये ट्रेनें की गईं रद

  • 4658 फिरोजपुुर से बठिंडा जंक्शन
  • 4644 फाजिलका से फिरोजपुर
  • 4627 फिरोजपुर से फाजिलका
  • 4628 फाजिलका से फिरोजपुर
  • 4464 फिरोजपुर से लुधियाना
  • 4463 लुधियाना से फिरोजपुर
  • 4625 लुधियाना से फिरोजपुर
  • 4633 जालंधर सिटी से फिरोजपुर
  • 4638 फिरोजपुर से जालंधर सिटी
  • 4612 पठानकोट जंक्शन से अमृतसर
  • 4480 पठानकोट जंक्शन से जालंधर सिटी
  • 4468 जालंधर सिटी से होशियारपुर
  • 4467 होशियारपुर से जालंधर जंक्शन
  • 4630 लोहियां खास से लुधियाना

ये शार्ट टर्मिनेट

इसके साथ ही चार ट्रेनों 4643 फरीदकोट से फाजिलका जंक्शन, 4636 फिरोजपुर से लुधियाना, 4611 अमृतसर से पठानकोट, 4660 पठानकोट से अमृतसर को शार्ट टर्मीनेट किया गया है।

बसों का चक्का जाम

किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए न केवल सरकारी बसों बल्कि प्राइवेट बसों की ओर से भी पूर्ण रुप से चक्का जाम किया गया है। बस स्टैंड पर बसों का जमावड़ा लगा है और कोई भी बस डिपो से नहीं निकली। इसके साथ ही प्राइवेट बसें भी रात से ही बंद हैं और कोई भी बस सड़क पर नहीं उतरी है।

किसान संगठनों की ओर से शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम लगाया गया है। इसके लिए बकायदा बैरीकेडिंग की गई है। निजी वाहनों को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। इससे जहां सार्वजनिक ट्रांसपोर्टेशन ठप है, वहीं निजी वाहनों से भी लोग सफर नहीं कर पाए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *