मंदिर कैंपस में लड़की ने पार की सारी हदें, फिल्‍मी गानों पर लगाए ठुमके, मच गया बवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में एक मंदिर के सामने एक युवती ने बॉलीवुड के गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है. बजरंग दल ने गुस्सा जाहिर करते हुए पुलिस स्टेशन में युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह वीडियो जनराय टोरिया मंदिर का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दिख रही लड़की का नाम आरती साहू है. वो चेतगिरि कालोनी में रहती है. वो आमतौर पर अपने वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करती रहती है. इस वीडियो के वायरल होने पर बजरंग दल के जिला संयोजक सुरेंद्र शिवहरे ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।

इंस्टाग्राम पर मेरे 25 लाख फॉलोअर्स

पुलिस अधिकारी शशांक जैन ने बताया मामले की जांच की जा रही है. बजरंग दल ने लड़की के खिलाफ शिकायत की है. वीडियो वायरल होने पर आरती साहू ने कहा, ‘इंस्टाग्राम पर मेरे 25 लाख फॉलोअर्स हैं और मैं शार्ट वीडियो बनाती हूं. उस मंदिर में मैं बचपन से जाती हूं और वीडियो बनाती हूं. वो मेरे घर जैसा है।

आरती ने कहा कि उस वीडियो को सनातन धर्म के खिलाफ बताया गया तो मैंने हटा लिया. मैंने सभी से माफी मांगने का वीडियो भी जारी किया है। आरती का कहना है कि उनके परिवार की आय का यही एक मुख्य जरिया है, उनके पिता हार्ट पेशेंट हैं. वो अपने घर की इकलौती बेटी हैं. वीडियो बनाने से ही उनके घर का खर्च चलता है, इसी से उनके पापा की दवाई और उनकी पढ़ाई का खर्च चलता है।

‘ये भक्त नहीं, गुजराती कुत्ते हैं’, किसानों के इस रूप को देख दंग रहेंगे आप, देखें Live















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *