राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाना पंजाब के लिए गर्व की बात है : सुनीता रिंकू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट में कांग्रेसी पार्षदों तथा कार्यकर्ताओं ने पार्षद सुनीता रिंकू की अगुवाई में राणा गुरजीत सिंह को कैबिनट मंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए लड्डू बांटे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद तथा राणा गुरजीत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं सभी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने पर धन्यवाद किया।

इस अवसर पर पार्षद सुनीता रिंकू ने कहा कि राणा गुरजीत सिंह जैसे चेहरे को टेक्निकल एजुकेशन तथा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, एंप्लॉयमेंट जेनरेशन तथा ट्रेनिंग, हॉर्टिकल्चर तथा सोइल वाटर कंजर्वेशन जैसे विभागों का कैबिनेट मंत्री बनाना पंजाब के लिए गर्व का विषय है। ऐसे में पंजाब के विकास को और गति मिलेगी।

इस मौके पार्षद सुनीता रिंकू, पार्षद लखबीर सिंह बाजवा, पार्षद भजनलाल, पार्षद तरसेम लखोत्रा, पार्षद मिंटू गुज्जर, पार्षद पति हरजिंदर लाडा, पार्षद पति कुलदीप मिंटू, युवा कांग्रेसी नेता सतिंदर शेंट्टी, युवा कांग्रेसी नेता एवं पार्षद पुत्र अनमोल ग्रोवर, पार्षद पति बलबीर अंगूराल, बब्बल भगत, अक्षय भगत, वरिंदर काली, शेर सिंह शेरू, विनोद रॉक्सी, विकास साही, ओम प्रकाश भगत, रविंद्र कीमती, लाभचंद, सुरेश, तरसेम थापा, जोगिंदर पाल बब्बी, राहुल बाजवा, विजय सेक्रेटरी, अभी लोच, सुभाष भोला एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रेस कांफ्रेंस में क्यों भावुक हुए Punjab के CM चरणजीत चन्नी, देखें















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *