पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी दिया इस्तीफा, सिद्धू के इस्तीफे के बाद दूसरा बड़ा धमाका, अब परगट भी दे सकते हैं इस्तीफा

Daily Samvad
1 Min Read
Razia-Sultana
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब में सियासी धमाके जारी हैं। सिद्धू के बाद दूसरा बड़ा इस्तीफा रजिया सुलाना का है।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री परगट सिंह भी इस्तीफा दे सकते हैं। फिलहाल पटियाला हाउस में सिद्धू मीटिंग कर रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि नवजोत सिद्धू से बातचीत कर उन्हें मना लेंगे।

नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद उनके करीबी और हाकी खिलाड़ी परगट सिंह को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू ने  परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव बनाया था व चन्नी कैबिनेट में खेल मंत्री बनवाने में भी सिद्धू की अहम भूमिका रही है।

प्रेस कांफ्रेंस में क्यों भावुक हुए Punjab के CM चरणजीत चन्नी, देखें















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *