डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस में सियासी धमाके जारी हैं। ये धमाका खुद कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुरू किया। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के कैशियर ने इस्तीफा दे दिया। यही नहीं, नवजोत सिद्धू के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी अपने पद से इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया।
उधर, कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने डेली संवाद से बातचीत करते हुए कहा कि अभी तक उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। बल्कि वे नवजोत सिद्धू को मनाने जा रहे हैं। परगट सिंह ने कहा कि वे सिद्धू के घर पहुंच रहे हैं। वहां उन्हें मनाएंगे। आपको बता दें कि परगट सिंह को चन्नी कैबिनेट में खेल मंत्रालय समेत चार विभाग मिले हैं।
आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब में सियासी धमाके जारी हैं। सिद्धू के बाद दूसरा बड़ा इस्तीफा रजिया सुलाना का है।
प्रेस कांफ्रेंस में क्यों भावुक हुए Punjab के CM चरणजीत चन्नी, देखें
https://youtu.be/5Qbe0xII0NM







