पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने लोगों से की अपील, कहा- ‘कांग्रेस सूबे में अशांति फैलाना चाह रही है, सभी सतर्क रहें’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव 2022 के संबंध में बैठकों के दौर को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने आज नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ बैठकों को संबोधित करते हुए पंजाब की राजनीतिक उथल-पुथल कांग्रेस में अनिश्चितता और बढ़ती कलह व कोविड-19, डेंगू से सतर्कता के बारे में न्यू लक्ष्मीपुरा, भगतपुरा और न्यू श्री गुरु रामदास नगर में लोगों से विस्तृत चर्चा की।

सुनील ज्योति ने पिछले लगभग 1 सप्ताह से पंजाब में सियासी उठापटक और नवजोत सिंह सिद्धू पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सिद्धू और कांग्रेस पंजाब, पंजाबीयत और पंजाब के लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक देने में असमर्थ रहे हैं। इन्होंने पंजाब को एक ऐसे चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया जहां से प्रगति और विकास की राह ढूंढना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

पंजाब के भविष्य पर काले बादलों का साया

उन्होंने कहा कि पंजाब को आर्थिक सामाजिक तौर पर कमजोर और अस्थिर करने के पूरे पूरे जिम्मेदार नवजोत सिंह सिद्धू और उसके साथी हैं जिन्होंने अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए कांग्रेस को तो डूबोया ही साथ ही पंजाब को बड़े कठिन और संकट पूर्ण दौर में पहुंचा दिया। कांग्रेस की अस्थिर सरकार और पार्टी नेतृत्व ने पंजाब के भविष्य पर काले बादलों का साया डाल दिया है।

आज नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना उनकी महत्वाकांक्षाओं को ही दर्शाता है और उनके द्वारा दिया गया इस्तीफा कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो चिंता प्रकट की थी कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और उसकी लगभग 600 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से लगती है ऐसे में सिद्धू ने अस्थिरता का माहौल पैदा करके पाकिस्तान को शरारत करने का भरपूर मौका दे दिया है।

इस अवसर पर मेयर सुनील ज्योति ने अपने संबोधन में लोगों को अराजकता व अस्थिरता पैदा करने वाले तत्वों से सतर्क रहकर इनको मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी सदा प्रतिबद्ध रही है को कायम रखने का लोगों से प्रण लिया।

प्रेस कांफ्रेंस में क्यों भावुक हुए Punjab के CM चरणजीत चन्नी, देखें















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *