शर्मनाक घटना: हॉस्टल का बाथरूम गंदा होने पर लड़कियों से जबरन उतरवाए गए कपड़े

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। यहां एक स्कूल के हॉस्टल की बच्ची ने आरोप लगाया है कि स्कूल का बाथरूम गंदा होने पर छात्राओं के कपड़े उतरवा कर जांच की गई। परिजनों ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत करते हुए धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। एसएसपी ने एसपी देहात और सीओ को जांच सौंपी है।

शिकायती पत्र के अनुसार किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने छह सितंबर को अपनी बेटी का दाखिला इलाके के ही निजी आवासीय विद्यालय में कराया था। इसी विद्यालय में 12 सितंबर को उन्होंने अपनी भांजी का भी दाखिला कराया। परिवार का कहना है कि 19 सितंबर को उनकी भांजी का फोन आया और उसने बीमार होने की बात कही। जब वह भांजी को विद्यालय से लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो बच्ची ने इस घटना का खुलासा किया।

बच्ची ने बताया कि किसी छात्रा को मासिक धर्म था और बाथरूम में पानी नहीं आ रहा था। इस कारण बाथरूम गंदा हो गया। इसके चलते प्रबंधन ने छात्राओं के कपड़े उतरवा कर जांच करवाई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि इस तरह की शिकायत मिली है। जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई होगी।

सभी आरोप निराधार : प्राचार्य

विद्यालय की प्राचार्य का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। जिस बालिका के द्वारा आरोप लगाए गए हैं, उसे पुलिस की मौजूदगी में बयान कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया था। विरोधियों के साथ मिलकर इस तरह के घिनौने आरोप लगाए जा रह हैं।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *