कैबिनेट मीटिंग के बाद CM चन्नी का सिद्धू को सख्त संदेश, कहा- पार्टी प्रधान ही हेड; नाराजगी है तो आओ बैठकर बात करें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस का भूचाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मीटिंग की। इस मीटिंग में रजिया सुल्ताना को छोड़कर सभी मंत्री हाजिर थे। कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पार्टी प्रधान हेड होता है। उन्हें परिवार में बैठकर मजबूती से अपनी बात रख सहमत करवाना होता है। अगर कुछ गलत लग रहा है तो इस बारे में बताना चाहिए।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इतना जरूर कहा कि वो पंजाब के मुद्दों से पीछे नहीं हटेंगे। CM के इस बयान को सिद्धू के पार्टी फोरम के बजाय सार्वजनिक इस्तीफे और नियुक्तियों पर सवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। कैबिनेट की मीटिंग के बाद CM चन्नी ने कहा कि इस्तीफा देने का पता चलने पर मैंने आज भी सिद्धू से फोन पर बात की है।

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने प्रधान सिद्धू को बताया कि पार्टी सुप्रीम है। आप आओ और बैठकर बात करो। अगर कहीं हमारी गलतियां लग रही हैं तो वो बता सकते हैं। सिद्धू ने कहा है कि उनसे मुलाकात का टाइम देंगे। वो इस बारे में सिद्धू से बात कर रहे हैं।

DGP और AG को नहीं हटाने के संकेत

इस दौरान DGP इकबालप्रीत सहोता और एडवोकेट जनरल एपीएस देयोल को नहीं हटाने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट केस में पैरवी के लिए स्पेशल टीम बनाई जा रही है। अगर मुझे लगेगा कि इससे लोगों के बीच कोई गलत संदेश जा रहा है तो मुझे पीछे हटने से कोई एतराज नहीं है। इस्तीफे के बाद सिद्धू ने इन दोनों नियुक्तियों को लेकर चन्नी सरकार पर सवाल उठाए थे।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *