लुधियाना में अरविंद केजरीवाल का भारी विरोध, होटल के बाहर युवाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विशाल कपूर
डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रधान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लुधियाना पहुंचने पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद जैसे ही वह काले रंग की गाड़ी में सवार होकर लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा पहुंचे, तभी कुछ युवा हाथों में पर्चे लेकर उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

लुधियाना के गांव थरीके से आए राजवीर सिंह, नरायण सिंह व अन्य ने कहा कि दिल्ली में कृषि कानून लागू किए गए हैं। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल पंजाब के पानी को दूसरे राज्यों को देने के मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं कर रहे वह दिल्ली में कुछ और हरियाणा में कुछ और बयान देते हैं।

प्रदर्शनकारी युवाओं ने बताया कि पंजाब के किसानों को बदनाम करने के लिए कहते हैं कि यहां पर जलाई जाने वाली पराली को धुआं दिल्ली के पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। इसी कारणों के कारण उनकी ओर से विरोध किया गया है। अब वह पंजाब के इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ बैठक करने जा रहे हैं ।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *