जालंधर में कांग्रेसी कौंसलर और उनके समर्थकों के साथ पत्रकारों ने पुलिस थाने का किया घेराव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
अपनी ही सरकार में सुनवाई न होने से नाराज कांग्रेसी नेताओं और वर्करों ने जालंधर में पुलिस थाना घेर लिया। आरोप है कि पुलिस सुसाइड के लिए उकसाने वाले रसूखदारों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मामला जालंधर की पार्षद राधिका पाठक के पति अनूप पाठक की सुसाइड का है।

कांग्रेसी नेता अनूप पाठक सुसाइ़ड मामले में आरोपियों को बचाने में जुटी पुलिस के खिलाफ कांग्रेसी वर्करों ने थाने का घेराव किया है। सुसाइड मामले में राधिका पाठक के साथ समर्थकों और मीडियाकर्मियों ने थाना डिवीजन नंबर चार का घेराव किया। सूचना पाकर डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी सिटी वन सुहेल मीर, एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों मौके पर पहुंचे।

थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे अनूप पाठक के परिवार वालों से बात करते हुए डीसीपी ने दो दिन का समय मांगा है और परिवार को संस्कार करने के लिए मना लिया है। डीसीपी गुरमीत ने कहा कि पुलिस दो दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। उधर, मृतक अनूप पाठक के बेटे करण पाठक ने बताया कि दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। करण का आरोप है कि पुलिस पर कोई दबाव है, जिस कारण आरोपी पकड़े नहीं जा रहे।

पेमा के प्रधान की अगुवाई में प्रदर्शन

प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया (PEMA) के प्रधान सुरिंदर पाल, उप-प्रधान संदीप साही, इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र नंदन, चेयरमैन परमजीत सिंह रंगपुरी समेत तमाम मीडियाकर्मियों ने भी पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रधान सुरिंदर पाल ने कहा है कि अगर आरोपी पकड़े नहीं जाते तो पुलिस कमिश्नर की कोठी का भी घेराव करेंगे।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *