एक्शन में योगी: मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में योगी आदित्यनाथ का कड़ा रूख, कहा – दोषियों को नहीं छोड़ेंगे, अपराध में शामिल अफसरों को बर्खास्त करेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

yogi adityanath gorakhpur

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिस कार्रवाई में बर्बरता से हुई हत्या पर निर्देश दिया कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे सभी अफसर व कार्मिक जो अति गंभीर अपराधों में लिप्त हैं उनकी बर्खास्तगी की जाए।

उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पुलिस अफसरों व कार्मिकों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। पुलिस विभाग में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि दागी छवि वाले लोगों को फील्ड में महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती न दी जाए। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को टीम-9 के साथ हुई बैठक ने ये निर्देश दिए।

मनीष गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई

बता दें कि मनीष गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है जिससे साफ हो गया है कि उनकी मौत पुलिस प्रताड़ना के कारण हुई है। उनके सिर, चेहरे सहित पूरे शरीर पर बर्बरता के निशान हैं। वहीं, प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा है कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

कानून मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता है। भले ही वह कितना भी बड़ा अधिकारी हो। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सभी मांगें मानी जाएंगी।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *