किसान संघर्ष के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को नौकरियां जल्द: अरुणा चौधरी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक के दौरान जहां राजस्व विभाग के कामकाज में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए, वहीं किसान संघर्ष के दौरान मारे गए किसानों के पारिवारिक सदस्यों को नौकरी देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की हिदायत दी।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सरकारी कामकाज में तेज़ी लाने, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से काम मुकम्मल करने की हिदायतें दी गई हैं, जिनकी पालना के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा और अगले कुछ महीनों में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

पटवारियों को कार्यालयों में मिलने का समय निश्चित किया जाए

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि लोगों को होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए पटवारियों को कार्यालयों में मिलने का समय निश्चित किया जाए। उनके लिए बनाए गए वर्क स्टेशनों को पटवारियों की माँग के मुताबिक पुन:बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तर पर डिप्टी कमिश्नरों के नेतृत्व अधीन बनाई गई कमेटियों से 15 दिनों के अंदर-अंदर रिपोर्ट लेकर उस पर अमल किया जाए।

मंत्री ने ज़मीनों के इंतकाल के मामले बड़े स्तर पर लम्बित होने पर चिंता ज़ाहिर करते हुए विशेष तौर पर कहा कि कंप्यूटर तकनीक का प्रयोग करते हुुए ऑटोमेटिड म्यूटेशन एंट्री सिस्टम विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएं, जिससे दस्ती ज़मीनी इंतकाल करने के काम के बोझ को घटाने के साथ-साथ लम्बित मामलों की संख्या को घटाया जा सके। उन्होंने कहा कि कम्प्यूट्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए फील्ड स्टाफ़ के लिए निचले स्तर तक कंप्यूटर मुहैया करने के लिए हल निकाला जाए।

किसान संघर्ष के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता

राज्य सरकार द्वारा किसान संघर्ष के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता और पारिवारिक सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तुरंत मुकम्मल करने के निर्देश देते हुए श्रीमती अरुणा चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जल्द ही पारिवारिक सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इसलिए वित्तीय सहायता मुहैया कराने और सरकारी नौकरी देने के मामलों का तुरंत सत्यापन करवा कर कार्यवाही अमल में लाई जाए।

उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि फ़सलों की क्षतिपूर्ति के लम्बित मामलों की ओर विशेष ध्यान देकर इनका निपटारा सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने प्राकृतिक आपदा के सम्मुख फ़सलों के खऱाब होने की ज़िला स्तर पर देरी से आने वाली रिपोर्टों के लिए वित्त कमिश्नर राजस्व को विशेष तौर पर कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को तुरंत हिदायतें जारी करके किसी असुखद स्थिति में फ़सलों की क्षति संबंधी रिपोर्टें समयबद्ध ढंग से भेजना सुनिश्चित बनाने के लिए कहा जाए।

कैबिनेट मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए बनाए गए नए नियमों के बारे में लोगों में जानकारी की कमी का संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ज़िला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाने के निर्देश भी दिए।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *