उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अपील पर किसानों द्वारा प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा की अपील को मानते हुए किसानों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के साथ किसानों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया था। बातचीत के दौरान उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया है।

किसानों ने उप मुख्यमंत्री के विनती को मानते हुए अपना प्रस्तावित आंदोलन 30 अक्टूबर, 2021 तक इस शर्त पर स्थगित कर दी गई है कि उक्त तारीख़ से पहले उनकी मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक करवाई जाए। स. रंधावा ने कहा कि बहुत मामले तो कल की मीटिंग में ही मौके पर हल हो गए थे। उन्होंने साथ ही भरोसा दिलाया कि कुछ लम्बित पड़े मुद्दे जो तकनीकी या कागज़ी कार्यवाही के कारण रुके हुए थे, को जल्द ही हल कर लिया जाएगा और मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात भी जल्द से जल्द करवाई जाएगी।

पंजाब में 28 सितम्बर से बंद का आह्वान दिया गया था

जिक्रयोग्य है कि किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी द्वारा पंजाब में 28 सितम्बर से बंद का आह्वान दिया गया था, जिसके चलते उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने कल कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा ‘‘पंजाब सरकार किसान भाईचारे के हितों को हमेशा ध्यान में रखते हैं और किसानों के कल्याण को सबसे ऊपर रखते हुए अपनी नीतियाँ और कार्यक्रम तैयार करती है।’’

किसानों को आंदोलन का रास्ता का इख्तियार न करने की अपील करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनकी ज़्यादातर माँगों के साथ पहले ही सहमत हो चुकी है और 105 में से 60 केस वापस ले लिए गए हैं और बाकी भी जल्द ही वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाकी बचे केस रेलवे पुलिस द्वारा दर्ज किए होने के कारण केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं जिस सम्बन्ध में वह निजी तौर पर रेल मंत्री को मिलेंगे।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *